मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-BJP न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और न ही अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और नहीं अराजकता और भ्रष्…

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-BJP न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और न ही अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है
योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा-BJP न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और न ही अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार न तो कोरोना के संक्रमण को रोक पा रही है और नहीं अराजकता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पा रही है। मुख्यमंत्री जी बेड और जांच बढ़ाने के बयान जारी कर देते हैं जबकि अस्पतालों में डाॅक्टर, एनेस्थेटिस्ट, वेंटिलेटर चलाने वाला स्टाफ तक नहीं है। पुलिस की ठोको नीति का पहले गरीब-पिछड़ों को शिकार बनाया जाता था अब भाजपा विधायकों-सांसदों का भी नम्बर लगने लगा है। कहीं-कहीं अपराधी पुलिस को भी ठोंकने में लग गए हैं।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ,'उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि जारी है। मरीजों को न तो दवाएं मिल रही है और नहीं उनके सम्पर्क में आने वालों की जांच हो रही हैं। मदद के लिए जिन अधिकारियों की डयूटी लगती है, वे फोन तक नहीं उठाते हैं। सब कुछ खानापूरी करने तक सीमित है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,'भाजपा के रामराज का हाल ये है कि कई जनपदों में पुलिस और विधायकों -सांसदों के बीच अनबन में मर्यादा की सीमाएं टूट रही है। दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो चले हैं कि कौशाम्बी में चोरो पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। एक सिपाही, दारोगा घायल हो गए। दारोगा की पिस्टल भीड़ छीन ले गई। जब पुलिस ही इतनी असुरक्षित है तो जनता को सुरक्षा कहां से मिलेगी?



उन्होंने कहा कि,'' समाजवादी सरकार ने 108,102 एम्बूलेंस सेवाओं को शुरू किया था। मरीजों के लिए ये बहुत उपयोगी सेवाएं हैं। तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 नम्बर सेवा शुरू की थी। इसे विदेश से तमाम जानकारियां जुटाकर प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप चालू किया गया था। भाजपा सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना जमीन पर नहीं उतारी है। समाजवादी सरकार के समय की एम्बूलेंस सेवाएं, डायल 100 सेवा ही आज संकट काल में काम आ रही है। भाजपा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो जनता को राहत देता।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी सरकार में लखनऊ में निर्मित कैंसर अस्पताल को भाजपा साढ़े तीन वर्ष में भी चालू नहीं कर सकी। अब कम से कम वहां कोविड सेन्टर की व्यवस्था कर कोरोना पीड़ितों को रखा जा सकता है।



उन्होंने कहा कि,'' भाजपा ने केवल वादे करना और भटकाने का काम किया है। ऐसा तो कभी पहले नहीं हुआ कि सचिवालय के अन्दर फर्जी अधिकारी फर्जी दफ्तर खोलकर बैठे और बेधड़क ठगी का धंधा करें, यह भाजपा राज में हो रहा है। बिजली विभाग में पहले 4000 करोड़ का पीएफ घोटाला हुआ और अब लाखों उपभोक्ताओं के साथ स्मार्ट मीटर घोटाला भी सामने आ गया है। मुख्यमंत्री जी के जीरों टालरेंस की कहानी सुनकर जनता ऊब गई है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।