मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी है। इतना कृतघ्न नेतृत्व भी भाजपा के अलावा दूसर…

प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी: अखिलेश यादव
प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रपंची भाजपा सरकार जैसी कोई सरकार प्रदेश की जनता ने नहीं देखी है। इतना कृतघ्न नेतृत्व भी भाजपा के अलावा दूसरा नहीं जो समाजवादी सरकार के विकास कार्यों के लिए उसको श्रेय नहीं देना चाहता है। भाजपा सरकार अपने चौथे साल में भी अपनी एक भी योजना लागू नहीं कर सकी है सिवाय समाजवादी सरकार के समय के हुए कामों पर अपने उद्घाटन के शिलालेख लगाने के। भाजपा के इस चरित्र को क्या कहा जाये?




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''समाजवादी सरकार के समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिष्ठित कैंसर इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो गया था। तब सरकार ने कैंसर के अलावा गम्भीर बीमारियों दिल, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की भी अस्पतालों में व्यवस्था की थी। कैंसर की बीमारी का इलाज काफी मंहगा होता है। पीड़ित मरीजों को मुम्बई, दिल्ली, और दूसरे राज्यों में जाना होता है। लखनऊ में कैंसर अस्पताल को भाजपा सरकार ने क्यों नहीं अब तक चालू किया? अगर पहले चालू कर देते तो न केवल प्रदेश अपितु पड़ोसी राज्य बिहार और नेपाल तक के कैंसर पीड़ितों को इलाज की सुविधा मिल जाती।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''इधर जब बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आने से भाजपा सरकार की बदनामी देश-विदेश तक होने लगी तो ‘मिशन शक्ति‘ के नाम पर मुख्यमंत्री जी ने भ्रामक प्रचार का एक और इश्तेहार पेश कर दिया है। वैसे हर बेटी को यह जानने का इंतजार है कि ऐंटी रोमियों स्क्वाड को मुख्यमंत्री जी ने कहां छुपा दिया है? वैसे भी समाजवादी सरकार ने 1090 को नारी शक्ति की सुरक्षा का कवच बनाया था। भाजपा ने उसको निष्प्रभावी बना दिया। 108 सेवा समाजवादियों द्वारा दी गई संजीवनी थी जिसके विस्तार को रोक दिया गया। यूपी डायल 100 का नाम 112 रखकर कौन सा कमाल कर दिया?





अखिलेश यादव ने कहा है कि,''बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी सरकार में ही हो गई थी, साढ़े तीन साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई है जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में ही बनायी गई थी।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और गोमती रिवरफ्रंट जैसे आकर्षक स्थलों का निर्माण समाजवादी सरकार ने किया था ताकि जनता को स्वास्थ्यप्रद, वातावरण मिल सके। खेलकूद प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकासकार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।