मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया और खूनी खेल बेलगाम हो गया: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है क्योंकि इस सरकार ने दरिंदो के साम…

उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया और खूनी खेल बेलगाम हो गया: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया और खूनी खेल बेलगाम हो गया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है क्योंकि इस सरकार ने दरिंदो के सामने सरेंडर कर रखा है। बेटी अलग, मां अलग, शहर-गांव अलग लेकिन बेटियों का अंजाम वही। सत्ताधीशों का दिल भले न पिघले, पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी की बेटी का शरीर देखकर डाक्टरों के भी होश उड़ गए। विचलित डाक्टरों ने कहा ऐसा मामला पहले नहीं देखा। जाहिर है उत्तर प्रदेश ‘बर्बर हत्या प्रदेश‘ में बदल गया है और खूनी खेल बेलगाम हो गया है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,यह लिखते हुए अब कलम भी कांपती है कि रोज ही बच्चियां-युवतियां हैवानियत की शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार की पुलिस पर कोई कैसे भरोसा करे जबकि कन्नौज के सौरिख थाना में दारोगा ने छेड़छाड़ पीड़िता से कहा ‘आ जाओ, समय नहीं कटता है!‘ ऐसे में किसे न्याय मिल सकता है? बलात्कार और हत्याओं की फेहरिश्त ही दिल दहलाती है। मुरादाबाद में घर में घुसकर विदेशी से दुष्कर्म, कानपुर में कक्षा 7 की छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना हुई।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,जालौन में नाबालिग से दरिंदगी की घटना तब हुई जब वह अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रही थी। उसके साथ गैंगरेप हुआ। फर्रूखाबाद में फिरौती के लिए अपहरण कर बालिका की हत्या कर दी गई। बांदा में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। झांसी में आधारकार्ड बनवाने गई छात्रा से बलात्कार किया गया। अलीगढ़ और गाजियाबाद में महिलाओं की हत्या हुई। भाजपा सरकार और उसकी पुलिस पर लोगों का भरोसा उठ रहा है इसलिए हाथरस काण्ड के पीड़ित अब यूपी में नहीं रहना चाहते हैं। वे अपने मुकदमें भी उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाना चाहते हैं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,जब हालात इतने हृदयविदारक हों तब मुख्यमंत्री जी का नवरात्र के शक्ति पर्व से नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात करने का औचित्य क्या है? रोमियो स्क्वाड तो जन्म से ही विवादित रहा, 1090 और यूपी डायल 100 जैसी व्यवस्थाओं को भी भाजपा सरकार ने इसलिए निष्प्रभावी बना दिया क्योंकि उनकी शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी। अब प्रत्येक जनपद में 100 रोल माडल चुने जाने की भी घोषणा है। अब तक जो मुख्यमंत्री जी और उनकी सरकार कानून व्यवस्था का एक कलपुर्जा नहीं दुरूस्त कर पाई वह आगे किसी को क्या सुरक्षा देगी। हर मोर्चे पर विफल, कलंकपूर्ण भाजपा सरकार को अब प्रदेश और जनता के हित में गद्दी छोड़ देनी चाहिए।

























tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।