लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से खुद को दूर रखने का फैसला किया है| भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ,हमारी भावना उनकी यात्रा से है, हमें कोई आमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा,''हमारी पार्टी का सिद्धांत अलग है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं|
दरअसल, जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि, क्या “भारत जोड़ो यात्रा” के लिए आपको निमंत्रण दिया गया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि,' अगर आपके मोबाइल फोन पर यह निमंत्रण है तो कृपया मुझे भी भेज दें|
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है| लेकिन मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिली है| अखिलेश यादव ने कहा कि,''हमारी भावना उनकी यात्रा से है| हमें कोई आमंत्रण नहीं मिला है। हमारी पार्टी का सिद्धांत अलग है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं|
आपको बता दें कि, कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 108वें दिन शनिवार की सुबह को (24 दिसंबर, 2022 को) हरियाणा के बाद बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली पहुंची थी| बदरपुर बॉर्डर से से शनिवार शाम को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी| इसके बाद दूसरे चरण में यह यात्रा दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।