मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, आरक्षित सभी सीटें अब 'सामान्य' मानी जाएंगी: हाईकोर्ट का फैसला

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ (Lucknow bench of High Court) ने यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर फैसला दे दिया है।इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने निकाय चुनाव में ओबीसी आर…

यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, आरक्षित सभी सीटें अब 'सामान्य' मानी जाएंगी: हाईकोर्ट का फैसला
यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द, आरक्षित सभी सीटें अब 'सामान्य' मानी जाएंगी: हाईकोर्ट का फैसला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ (Lucknow bench of High Court)  ने यूपी के निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर फैसला दे दिया है।इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया। 



ओबीसी के लिए आरक्षित सभी सीटें अब सामान्य मानी जाएंगी। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने तत्काल चुनाव कराने के निर्देश भी दिए। यह फैसला जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरव लवानिया की खंडपीठ ने सुनाया।



इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का कहना है कि ओबीसी को आरक्षण देने के लिए एक समर्पित आयोग का गठन किया जाना चाहिए, तभी ओबीसी को आरक्षण दिया जाना चाहिए|



बेंच ने कहा कि जब तक ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक ओबीसी आरक्षण नहीं होगा। अदालत ने ओबीसी आरक्षण के लिए अलग कमीशन बनाने का निर्देश दिया है। 



हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब ओबीसी के लिए आरक्षित सभी सीटें जनरल मानी जाएंगी। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निकाय चुनावों को बिना ओबीसी आरक्षण के ही कराने के आदेश दिए हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।