मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया, घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव से मिले स्थानीय निवासी व व्यापारी, सुनाई व्यथा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या में सरकार द्वारा उजाड़े गए दर्जनों स्थानीय निवासियों, व्यापारियों ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय के नेतृत्व में…

भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया, घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव से मिले स्थानीय निवासी व व्यापारी, सुनाई व्यथा
भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया, घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव से मिले स्थानीय निवासी व व्यापारी, सुनाई व्यथा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या में सरकार द्वारा उजाड़े गए दर्जनों स्थानीय निवासियों, व्यापारियों ने पूर्व विधायक पवन पाण्डेय के नेतृत्व में मिलकर अपनी व्यथा सुनाई।


 प्रेसकांफ्रेंस में उन्होंने अपने उजाड़े जाने की परेशानी को सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की गुहार लगाई। अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या के व्यापारी डर और भय के माहौल में रह रहे हैं। अयोध्या के व्यापारियों के पूर्वजों ने जो घर बनाया, कारोबार बनाया था भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारियों का जो नुकसान हुआ है उसके लिए ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाय। व्यापारी जहां चाहे वहां या सरकारी जमीन पर उपलब्ध करायी जाय। सरकार इनकी बात सुने, मदद करें।


समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। घरों-दुकानों पर बुलडोजर चलाकर बर्बाद कर दिया। हनुमान गढ़ी पर लड्डू की दुकान लगाने वाले व्यापारियों की दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। व्यापारी रो रहे हैं, बिलख रहें है।


भाजपा सरकार चाहती है कि अयोध्या के व्यापारी यहां से भाग जाए और चंदा देने वाले गुजरात के व्यापारियों को यहां होटल, रिसार्ट, और मठ बनाकर स्थापित करवाना चाहती है। पूरी अयोध्या भाजपा सरकार की तानाशाही में परेशान है। सरकार के प्रशासनिक अधिकारी व्यापारियों से गुण्डों जैसा व्यवहार कर रहे है।


वसूली चरम पर है। जिनका मुआवजा बना है कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक वसूली कर रहे है। कमीशन खोरी चल रही है। अयोध्या के व्यापारियों ने कहा कि अयोध्या में सरकार की तानाशाही है। इतनी गुण्डई कभी नहीं देखी गयी। रात में ताले तोड़कर बुलडोजर चलाया जा रहा है।


व्यापारियों ने कहा कि वह कहां जाए। सरकार के अनियोजित और अन्यायपूर्ण बर्ताव से हर अयोध्यावासी त्रस्त है। सरकार अयोध्या के मूल निवासियों को बाहर भगाकर दिल्ली, गुजरात के व्यापारियों को वहां स्थापित कर रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।