मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा ने बिना बहुमत के राज्यसभा में ध्वनिमत के झूठ से किसान बिल पास करवाकर लोकतंत्र की हत्या की, अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है| राज्यसभा में कृषि बिल को ‘ध्वनि मत’ से पारित कराने को लेकर अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर…

भाजपा ने बिना बहुमत के राज्यसभा में ध्वनिमत के झूठ से किसान बिल पास करवाकर लोकतंत्र की हत्या की, अखिलेश का मोदी सरकार पर वार
भाजपा ने बिना बहुमत के राज्यसभा में ध्वनिमत के झूठ से किसान बिल पास करवाकर लोकतंत्र की हत्या की, अखिलेश का मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है| राज्यसभा में कृषि बिल को ‘ध्वनि मत’ से पारित कराने को लेकर अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है | उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा व लोकसभा में बिना बहुमत, ध्वनिमत के झूठ से बिल पास करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है|




अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,''भाजपा ने राज्यसभा व विधान परिषद में बिना बहुमत, ध्वनिमत के झूठ से बिल पास करवाकर लोकतंत्र की हत्या की है. किसान की ज़मीन-फ़सल पर आँख गड़ाए बैठे भाजपाई भले छल कर लें लेकिन किसान और नौजवान अब गाँव-सड़क पर ‘भाजपा-बहिष्कार’ का मन बना चुके हैं, जो आज सपा के तहसील स्तरीय धरने में दिखा.





इसके पहले उन्होंने कहा था,''भाजपा ने कृषि बिल पारित कराने के लिए ‘ध्वनि मत’ की आड़ में राज्य सभा में किसानों व विपक्ष की आवाज़ का गला दबाया है व अपने कुछ चुनिंदा पूँजीपतियों व धन्नासेठों के लिए भारत की 2/3 जनसंख्या को धोखा दिया है। लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं; अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।