मुख्य सामग्री पर जाएँ
11 नवंबर 2026

'लोकतंत्र' के विरूद्ध काम करती है भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के विरूद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है। भाजपा की कुनीतियों से जनता को अवगत कराना…

'लोकतंत्र' के विरूद्ध काम करती है भाजपा : अखिलेश यादव
'लोकतंत्र' के विरूद्ध काम करती है भाजपा : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के विरूद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है। भाजपा की कुनीतियों से जनता को अवगत कराना जरूरी है। इसमें शिक्षक समाज और अधिवक्ता वर्ग की विशेष जिम्मेदारी है। भारत के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना है।


अखिलेश यादव आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में कार्यकर्ताओं तथा पार्टी संगठन के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है। समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दुःख में शामिल रहे। 


यादव ने कहा कि भाजपा राज में विकास पर कोई ध्यान नहीं है। जो काम हुए समाजवादी सरकार के समय हुए। भाजपा सरकार के छह वर्ष में बस समाजवादी कामों को अपना बताने अथवा उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात होते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया। इससे पहले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे भी धंस गया था। भाजपा सरकार के कामकाज की गुणवत्ता का यही नमूना है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। वादा किया था तो किसानों को उनकी फसल का एमएसपी क्यों नहीं मिला?


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश है कि लोग अमन चैन से न रहें। सामाजिक सद्भाव कायम न रहे। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। भाजपा सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि जातीय जनगणना हो ताकि सबकी संख्या की जानकारी के साथ उनको हक और सम्मान मिल सके।



यादव ने कहा कि सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का जीतना आवश्यक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने भाजपा टिक नहीं सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अगर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में जीत के लिए लग जाए तो फिर कोई मुकाबले में नहीं होगा।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 नवंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।