लखनऊ: यूपी में भाजपा दूसरे कार्यकाल के 10 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि,राज्य सरकार ने 100 दिनों में प्रदेश में 10000 से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं | योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 100 दिनों में प्रदेश में 10,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं।
साथ ही उन्होंने कहा,''वहीं, स्वरोजगार से जोड़ने हेतु वृहद ऋण मेला के माध्यम से 1.90 लाख उद्यमियों को ₹16,000 करोड़ ऋण उपलब्ध कराया है।उन्होंने कहा,'' उत्तर प्रदेश में भी निवेश हो सकता है और उद्योग लग सकते हैं, यह वर्ष 2017 के पहले सपना था, जो आज हकीकत है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा,''आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार की दूसरी पारी के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। इन 100 दिनों में हमने 'जो कहा, सो किया' को चरितार्थ किया है।
CM योगी ने कहा, अब दूसरे कार्यकाल में हम सब एक नई उड़ान के साथ विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा,'उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 'टीम वर्क' की भावना के साथ कार्य हो रहा है। 'टीम वर्क' के फलस्वरूप ही पिछले कार्यकाल में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं।