सीएम योगी ने किया 'किसान कल्याण मिशन' का शुभारंभ, बोले- किसान हित में लागू की गईं योजनाओं का परिणाम है कि किसान आत्महत्या नहीं कर रहा
लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'किसान कल्याण मिशन' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "2014 के बाद जब किसान देश के राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा बना, केंद्रीय सरकार ने किसानों के हित के लिए इस प्रकार के क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
सीएम योगी ने किया 'किसान कल्याण मिशन' का शुभारंभ, बोले- किसान हित में लागू की गईं योजनाओं का परिणाम है कि किसान आत्महत्या नहीं कर रहा | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'किसान कल्याण मिशन' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "2014 के बाद जब किसान देश के राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा बना, केंद्रीय सरकार ने किसानों के हित के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम और योजनाएं बनाई आज इसका परिणाम है कि किसान आत्महत्या नहीं कर रहा।"उन्होंने कहा,''यह कार्यक्रम किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए किया जा रहा है और जब अन्नदाता हमारा खुशहाल होगा तो हमारा देश स्वयं खुशहाल हो जाएगा। प्रदेश में 2 करोड़ 35 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हैं|
सीएम योगी ने कहा,''किसान हित में ईमानदारी पूर्वक लागू की गईं योजनाओं का परिणाम है कि सॉयल हेल्थ कार्ड और सॉयल लेबोरेटरी की सुविधा सभी जनपदों के प्रत्येक विकास खंड पर उपलब्ध है| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल के मुआवजे का लाभ कोई भी किसान ले सकता है|
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हर खेत को पानी उपलब्ध कराया गया है। वैज्ञानिक तकनीक से किसानों को जोड़कर उनको ड्रिप इरीगेशन की सुविधा दी जा रही है। किसान की लागत को कम करने और उत्पादकता को बढ़ाने में एक बड़ा कार्य आज देश में देखने को मिल रहा है| । उन्होंने कहा, "स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना की वृद्धि का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्येक किसान को ₹6,000 वार्षिक दिया जा रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।