मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर CM योगी ने जताया गहरा शोक, बताया- अपूरणीय क्षति

लखनऊ: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।|चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया।चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़न…

पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर CM योगी ने जताया गहरा शोक, बताया- अपूरणीय क्षति
पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर CM योगी ने जताया गहरा शोक, बताया- अपूरणीय क्षति | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।|चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया।चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उनको COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था।




उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा,उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्??ति है|




CM योगी ने कहा,सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री चेतन चौहान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की है।



उन्होंने कहा,''श्री चौहान जी ने अपना अन्तिम टेस्ट वर्ष 1981 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। श्री चेतन चौहान जी के निधन से समाज, सरकार व खेल के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।ज्ञातव्य है कि आज सायं लगभग 05 बजे उनकी मृत्यु मेदान्ता अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज कराने के दौरान हुई।





भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चेतन चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान को COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका आकस्मिक निधन हो गया।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।