लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिलें में थाना असोहा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बबुरहा में 3 दलित लड़कियां संदिग्ध परिस्थिति में जंगल में बंधी मिली| जिसमें से दो की मौत गई है जबकि एक हालत गंभीर बताया जा रही है| उन्नाव में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है।बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रमीण धरने पर बैठ गए हैं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव की घटना का संज्ञान लेते हुए DGP उत्तर प्रदेश से प्रकरण की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर नि:शुल्क इलाज कराने के आदेश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। DGP उत्तर प्रदेश को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है|
उन्नाव में 3 बच्चियों के खेत में बेहोश मिलने की घटना पर DGP उत्तर प्रदेश एच सी अवस्थी ने कहा कि,'' प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा 6 टीमें गठित की गई हैं। इसका पर्यवेक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है|
UP ADG(कानून-व्यवस्था) ने कहा कि,'उन्नाव में 3 बच्चियों के बेहोश होने की सूचना मिली, 2 बच्चियों की मौत हो गई, एक बच्ची को कानपुर शिफ्ट किया है। बच्चियों के पोस्टमार्टम से जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उस पर आगे कार्रवाई करेंगे। अभी परिजन जो बता रहे हैं हम उस पर कार्रवाई कर रहे हैं|
वही हसनगंज सीओ एस.के. शुक्ला 3 बच्चियों के खेत में बेहोश मिलने की घटना पर पहुचे है| शुक्ला ने कहा कि,''घटना स्थल पर छानबीन कर रहे हैं, छोटी-छोटी चीजें देखी जा रही हैं। कोई सबूत ऐसा मिले जिससे विवेचना में सहयोग हो, इसके लिए हम छानबीन कर रहे हैं|
गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित समुदाय की तीन लड़कियां बेसुध मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15,14 और 16 साल की तीन लड़कियां अपराह्न करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। जिन लड़कियों को उठाया गया था। वह तीनों लड़कियां एक ही दुपट्टे से बंधी मिली थी। जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है और एक को कानपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया है। बता दें तीनों लड़कियां दिन में खेत में चारा लेने गई थी।
तीनों एक ही गांव की रहने वाली हैं और दलित समुदाय से आती है। बुधवार को तीनों एक साथ खेत से चारा लेने गई थी। जिसके बाद से ही वह गायब थी। शाम को जब उनके पिता उन्हें ढूढ़ने गए तो उन्हें तीनों अचेत अवस्था में एक पेड़ से दुपट्टे से बधे मिल थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
उन्नाव के एसपी ने कहा ''असोहा थाना क्षेत्र में 3 लड़कियां अपने खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं। दो लड़कियों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया और एक को इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़कियां घास काटने गई थी| घर वालों ने नहीं मिलने पर ढूंढा तो खेत में पाई गई| ये भी देखा गया है कि घटना स्थल पर काफी झाग पड़ा था| डॉक्टर के द्वारा प्रथम दृष्टया में जहर के लक्षण बताए गए है| जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं|