मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उन्नाव केस: मायावती ने उन्नाव घटना को बताया बेहद गंभीर, योगी सरकार से की घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग

लखनऊ: यूपी के यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी…

उन्नाव केस: मायावती ने उन्नाव घटना को बताया बेहद गंभीर, योगी सरकार से की घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग
उन्नाव केस: मायावती ने उन्नाव घटना को बताया बेहद गंभीर, योगी सरकार से की घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराने की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊयूपी के यूपी के उन्नाव जिले में लड़कियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। दो लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि तीसरी लड़की कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। विपक्ष इस मामले में लड़की को दिल्ली एयरलिफ्ट करने की मांग कर रहा है। बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रमीण धरने पर बैठ गए हैं।



इस घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने यूपी की योगी सरकारपर निशाना साधा है।  बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर उन्नाव घटना को बेहद गंभीर व अति-दुःखद बताया है और उन्होंने योगी सरकार से घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराने व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की माँग की है। 




मायावती ने कहा,''यूपी के उन्नाव ज़िले में तीन दलित बहनों में से दो की खेत में कल हुई रहस्मय मौत व एक की हालत नाजुक होने की घटना अति-गंभीर व अति-दुःखद। पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। सरकार से घटना की उच्च-स्तरीय जाँच कराने व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बीएसपी की माँग।




दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव की तीसरी बेटी को तुरन्त इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया जाए। हर हाल में बच्ची को बचाना है।



गौरतलब है कि उन्नाव जिले के असोहा इलाके के बबुरहा गांव के बाहर बुधवार को दलित समुदाय की तीन लड़कियां बेसुध मिलीं। अस्पताल ले जाने पर उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बबुरहा गांव में एक ही परिवार की 15,14 और 16 साल की तीन लड़कियां अपराह्न करीब तीन बजे जानवरों के लिए चारा लेने घर से निकली थीं। जिन लड़कियों  को उठाया गया था। वह तीनों लड़कियां एक ही दुपट्टे से बंधी मिली थी। जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है और एक को कानपुर में इलाज के लिए रेफर किया गया है। बता दें तीनों लड़कियां दिन में खेत में चारा लेने गई थी।   




तीनों एक ही गांव की रहने वाली हैं और दलित समुदाय से आती है। बुधवार को तीनों एक साथ खेत से चारा लेने गई थी। जिसके बाद से ही वह गायब थी। शाम को जब उनके पिता उन्हें ढूढ़ने गए तो उन्हें तीनों अचेत अवस्था में एक पेड़ से दुपट्टे से बधे मिल थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। 




उन्नाव के एसपी ने कहा ''असोहा थाना क्षेत्र में 3 लड़कियां अपने खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं। दो लड़कियों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया और एक को इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये लड़कियां घास काटने गई थी|  घर वालों ने नहीं मिलने पर ढूंढा तो खेत में पाई गई| ये भी देखा गया है कि घटना स्थल पर काफी झाग पड़ा था| डॉक्टर के द्वारा प्रथम दृष्टया में जहर के लक्षण बताए गए है| जांच के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं





गांव में भारी फोर्स तैनात

असोहा घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। सीओ हसनगंज, सीओ बांगरमऊ भी मौके पर मौजूद हैं। 18 दरोगा, 70 हेड कॉन्स्टेबल, 30 आरक्षी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीएम, एसडीएम व विधायक अनिल सिंह भी गांव पहुंचे। शव दफनाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। सपाई और ग्रमीणों ने जेसीबी रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी



उन्नाव में हम, हाथरस नहीं दोहराने देंगे

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा- उन्नाव केस की एकमात्र गवाह बच्ची का बेहतर इलाज व उसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है बच्ची को तत्काल एयर एंबुलेंस से एआईआईएमएस दिल्ली लाया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार का अपराधियों को संरक्षण व अपराधियों के मामले में सरकार की कार्यशैली को देश हाथरस कांड में देख चुका है। कहा कि सरकार जान ले उन्नाव में हम, हाथरस नहीं दोहराने देंगे।



जिग्नेश ने कहा- न्याय के लिए दबाव बनाएं

गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी लोगों से मेरी अपील है कि जब तक उन्नाव की दुर्घटना की पीड़ित बहनों के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनकी लाश का स्वीकार न करें, न्याय के लिए दबाव बनाएं। एक बहन की अच्छे से अच्छे अस्पताल में चिकित्सा की जाए।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।