देहरादून: उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। पुष्कर सिंह धामी को कल उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। वे आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा,''पुष्कर सिंह धामी को पार्टी(BJP) ने बागडोर सौंपी है तो निश्चित रूप से कोई अच्छा परिवर्तन दिखाई देगा। पूरी सरकार धामी जी के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में चुनाव लड़ने का तरीका तय किया गया है उसी पर हम चलेंगे। केवल CM का चेहरा बदला है बाकि सोच BJP की है|
पुष्कर सिंह धामी को कल बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था| पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ही विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा था और उन्हें माला पहनाई थी|
पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी विधायक दल नेता चने जाने पर बंशीधर भगत ने कहा,''कही कोई विधायक नाराज नहीं है। ये महज अफवाह है और सभी मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है|
बीजेपी विधायक धन सिंह रावत ने कहा,'''कही कोई नाराजगी नहीं है, मुझे नहीं लगता उत्तराखंड में कोई नाराज होगा। सभी पार्टी के निर्णय से खुश हैं|