मुख्य सामग्री पर जाएँ
15 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश में लगातार बना हुआ है बिजली का संकट, अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली का संकट बना हुआ है। भाजपा सरकार न शहरों में बिजली की आपूर्ति कर पा रही है और न…

उत्तर प्रदेश में लगातार बना हुआ है बिजली का संकट, अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में लगातार बना हुआ है बिजली का संकट, अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लगातार बिजली का संकट बना हुआ है। भाजपा सरकार न शहरों में बिजली की आपूर्ति कर पा रही है और न गांव में किसानों के लिए। अघोषित कटौती से पूरा प्रदेश त्रस्त है। बार-बार बिजली कटौती से महानगरों में लोगों की नींद गायब है। भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं।  



 यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में जो बिजली के प्लांट लगाए जा रहे थे भाजपा सरकार ने उन्हें पूरा नहीं होने दिया। भाजपा सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास अवरूद्ध है। भाजपा सरकार का सारा विकास कार्य कागजों पर चल रहा है, जमीन पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है।  



 अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा सरकार है, लेकिन उसने उत्तर प्रदेश का बिजली का कोटा नहीं बढ़ाया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बिजली महंगी कर दी है वह प्रदेश की जनता से भारी-भरकम बिजली का बिल वसूल रही है, लेकिन बिजली की लगातार आपूर्ति नहीं कर रही हैं।   


 यादव ने कहा कि हालत यह है कि शहरों में भी 8 से 10 घंटे बिजली की कटौती हो रही है। गांवो में तो कोई पूछने वाला ही नहीं है। सरकार राजधानी लखनऊ में भी बिजली की सुचारू आपूर्ति नहीं कर पा रही है। क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश में मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराने के लिए पहले से कोई तैयारी ही नहीं की है।  



इन दिनों धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। जिन किसानों ने अपने धान की रोपाई कर ली है, वहां पर भी उनका धान सूख रहा है। कई जिलों में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है क्योंकि बिजली न आने से नलकूप नहीं चल रहे हैं। 



 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। भाजपा को प्रदेश के विकास और जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा का काम समाज को बांटना और नफरत की राजनीति करना रह गया है। जनता भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट की चोट से करारा जवाब देगी। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।