मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की तबीयत बिगड़ गई है| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉज…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की तबीयत बिगड़ गई है| उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।




कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया। गंभीर हालत की वजह से चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया है|उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं|





बता दें कि, हाल ही में यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे| इससे पहले योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का कोरोना की वजह से निधन हो गया था| उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।