मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैनपुरी की जीत 2024 की दिशा का संकेत: रामपुर में पार्टी प्रत्याशी की हार पर बोलीं सपा- भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलकर धांधली की, जो शर्मनाक

लखनऊ: उत??तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने दो लाख अट्ठासी हज़ार चार सौ इकसठ मतों से जीत हासिल की है| सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,18,120…

मैनपुरी की जीत 2024 की दिशा का संकेत: रामपुर में पार्टी प्रत्याशी की हार पर बोलीं सपा- भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलकर धांधली की, जो शर्मनाक
मैनपुरी की जीत 2024 की दिशा का संकेत: रामपुर में पार्टी प्रत्याशी की हार पर बोलीं सपा- भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलकर धांधली की, जो शर्मनाक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत??तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने दो लाख अट्ठासी हज़ार चार सौ इकसठ मतों से जीत हासिल की है| सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,18,120 (छह लाख अठारह हज़ार एक सौ बीस) वोट मिले है जबकि दूसरे नंबर पर रहे  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने 3,29,659 (तीन लाख उनतीस हज़ार छह सौ उनसठ) मत हासिल किए|



 मैनपुरी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''सरकार नहीं चाहती थी की किसी भी स्थिति में सपा चुनाव जीते। कार्यकर्ताओं पर अन्याय हो रहा था। वे समाजवादियों के गांव में जाते थे लोगों को डराते थे। कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस से गाली खानी पड़ी|



मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव की रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक जीत की खबर आते ही गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी।


समाजवादी-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया की जीत पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। रामपुर में पार्टी प्रत्याशी की हार पर दुःख एवं क्षोभ जताते हुए कहा गया कि वहां भाजपा सरकार और प्रशासन ने खुलकर धांधली की है जो शर्मनाक है।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में सुबह से ही कार्यकर्ता एकत्र होने लगे थे। जैसे ही डिम्पल जी की बड़ी बढ़त की सूचना टीवी पर दिखी, कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। मिठाई बांटने लगी। एक दूसरे के गले लगकर बधाइयां दी गई। किशन सिंह धानुक के बैंडबाजे के साथ किन्नर सभा की निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह की टीम ने नेताजी अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद-डिम्पल यादव जिंदाबाद के नारों के साथ पुष्प वर्षा की। महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रही।



इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने डिम्पल यादव को जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस जीत ने सन् 2024 की दिशा का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है उसका आचरण अलोकतांत्रिक और उसकी भाषा अमर्यादित रही है। मतदाताओं ने दिखा दिया है कि जो लोकतंत्र का अपमान करते हैं उन्हें मान्यता नहीं मिलती है।


चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती आई है। वही भाजपा का राजनीतिक विकल्प साबित हुई है। भाजपा नेतृत्व को भी जनादेश का सम्मान करना चाहिए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में जो जीत हासिल हुई है उसके लिए क्षेत्रीय जनता में नेताजी के प्रति सम्मान और व्यापक सहानुभूति रही है। भाजपा राज में किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान हैं, महंगाई-भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा का सफाया तय है।



राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजनीति में चुनाव सिर्फ एक पड़ाव है, असली ताकत जनता की है और लोकतंत्र में उसकी ही स्वीकारिता है। घमण्डी राजनीति का जीवन अल्पकालिक ही होता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में तानाशाही राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होता है। भाजपा को अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए।     




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।