मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जीएसटी छापामारी 'वसूली और भ्रष्टाचार' का एक नया तरीका: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार एक ओर तो प्रदेश की तरक्की के लुभावने सपने दिखाती है, वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था में मुख्य…

जीएसटी छापामारी 'वसूली और भ्रष्टाचार' का एक नया तरीका: अखिलेश यादव
जीएसटी छापामारी 'वसूली और भ्रष्टाचार' का एक नया तरीका: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार एक ओर तो प्रदेश की तरक्की के लुभावने सपने दिखाती है, वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था में मुख्य भागीदारी निभाने वाले व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न करने में पीछे नहीं है। पांच साल बाद उसे होश आया और अब प्रदेश में उद्यमों के विकास के लिए विदेशी उद्यमियों से मदद मांगने जाना पड़ रहा है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों को जीएसटी के छापों से भयाक्रांत किया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने की कोशिशों का इससे बढ़कर और क्या मजाक हो सकता है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,'' इन दिनों भाजपा सरकार जीएसटी जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने में लगी है। व्यापारी विरोध में बाजार बंद कर रहे हैं। जनसामान्य परेशान है। व्यापार ठप्प है। भाजपा सरकार का व्यापार जगत के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण उत्तर प्रदेश में घटते व्यापार को और ज्यादा घटाएगा। जीएसटी छापामारी वसूली और भ्रष्टाचार का एक नया तरीका है। भाजपा सरकार से नौजवान, व्यापारी, किसान, कर्मचारी, मजदूर सभी को धोखा मिला है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार व्यापारी हितैषी नहीं, व्यापारी विरोधी सरकार है। अब व्यापारियों को अपमानित तथा बर्बाद किया जा रहा है। व्यापारियों से सम्मानजनक ढंग से पूछताछ की जा सकती है, हिसाब-किताब देखा जा सकता है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''व्यापारियों के उत्पीड़न के बजाय उनके व्यापार को बढ़ाने में मदद की जानी चाहिए। यहां व्यापारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बाद कौन देशी-विदेशी उद्यमी यहां उद्योग लगाने आएगा? पहले भी भाजपा सरकार कई इन्वेस्टर्स मीट कर चुकी है पर निवेश कहां आया? ओडी ओपी का बजट कहां दिया? डिफेंस एक्सपो का भी कोई सार्थक नतीजा नहीं नज़र आ रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ झूठे और लुभावने वादों से लोगों को भटकाने का काम ही करती है। 


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है वैसे ही वह व्यापारियों के साथ भी छल कर रही है। नोटबंदी के बाद, जीएसटी से हर क्षेत्र में असंतोष है। अभी तक जीएसटी की अंतिम निर्णायक दरें तक तय नहीं हो सकी है। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हितैषी है और उनकी न्यायसंगत मांगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। जीएसटी और अन्य विभागों द्वारा उत्पीड़नकारी कार्यवाहियों को तत्काल बंद किया जाय।



वही, समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने जीएसटी और अन्य विभागों के नाम पर दुकानदारों व व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी व्यापार सभा द्वारा आंदोलन और संघर्ष करने की घोषणा की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल छापेमारी, सर्वे और व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की।


समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग सहारनपुर में, पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता कानपुर सहित वाराणसी में प्रदीप जायसवाल, झांसी में अजय सूद, कन्नौज में अंशुल गुप्ता आदि ने व्यापारियों के बीच इस मामले में व्यापारियों के साथ बैठक कर छापेमारी का विरोध कर भाजपा सरकार को व्यापारी विरोधी बताया है।


समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने कहा कि जिन उद्यमियों और व्यापारियों द्वारा दिए गये टैक्स से देश का विकास हो रहा है, आज जीएसटी के नाम पर उन्हीं व्यापारियों का विनाश और अपमान किया जा रहा है। ये निंदनीय और भर्त्सनीय है और बहुत ही दुखद है।


पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश विशेषकर कानपुर में उद्यमियों, दुकानदारों, व्यापारियों के यहां जीएसटी के नाम पर की जा रही छापेमारी के नाम पर आतंक व्याप्त है। छापेमारी बंद न होने की स्थिति में सड़क पर उतरकर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा आंदोलन व सत्याग्रह करने को मजबूर होगी।


अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि व्यापारी दहशत और आक्रोश में कारोबार बंद करके परेशान है। जीएसटी के नाम पर पूरे उत्तर प्रदेश में चार दिनों से लगातार छापेमारी चल रही है, जो कि बहुत ही अन्यायपूर्ण है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।