मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तरनतारन ब्लास्ट में इस्तेमाल 'रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड' पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था, हमलावरों की गई पहचान: पंजाब पुलिस

तरनतारन/चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि शुक्रवार की रात तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन पर दागे गए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) को पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था और हमले को…

तरनतारन ब्लास्ट में इस्तेमाल 'रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड' पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था, हमलावरों की गई पहचान: पंजाब पुलिस
तरनतारन ब्लास्ट में इस्तेमाल 'रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड' पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था, हमलावरों की गई पहचान: पंजाब पुलिस | फ़ोटो: TVL News

तरनतारन/चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि शुक्रवार की रात तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन पर दागे गए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) को पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था और हमले को अंजाम देने वालों की पहचान कर ली गई है।



तरनतारन थाना हमले पर IGP सुखचैन सिंह गिल ने कहा, “चंडीगढ़ मैं पूरी दृढ़ता के साथ कह रहा हूं कि हमने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, जिसे हम जल्द पेश करेंगे। तरनतारन हमले की जांच में हमने पाया है कि RPG पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था। आगे की जांच जारी है: 



पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुखचैन सिंह गिल ने कहा, “जिन्होंने सरहाली पुलिस स्टेशन में आरपीजी हमले को अंजाम दिया था, उनकी पहचान कर ली गई है। गिल ने कहा, “जांच पूरी होने के बाद सभी विवरण सामने आएंगे। मैं पूरे दृढ़ संकल्प के साथ यह कह रहा हूं, हमने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, जिसे हम जल्द ही पेश करेंगे|'



पंजाब के तरनतारन पुलिस सांझा सेंटर में 9 दिसंबर, 2022  की रात करीब 11:30 बजे को कम तीव्रता का धमाका हुआ था| RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड ) के जरिए अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग को निशाना बनाया गया था। | इस रॉकेट हमले में  कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन खिड़की के शीशे और इमारत की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।



पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) प्रकाश सिंह को सरहाली कलां थाने से हटा दिया गया और उनकी जगह सुखबीर सिंह को नियुक्त किया गया।


पंजाब के तरनतारन पुलिस सांझा सेंटर में ब्लास्ट, पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर से हमला


पंजाब के DGP गौरव यादव ने शनिवार को कहा था कि,''बीती रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर RPG का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह सरहाली थाने के सुविधा केंद्र से टकराया। UAPA के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है| हम तकनीकी और फॉरेंसिक रूप से इसकी जांच करेंगे, अपराध के एंगल से सभी सुराग एकत्र किए जा रहे हैं|



हमले के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी शनिवार शाम को तरनतारन के सरहाली कलां थाने पहुंचे क्योंकि अधिकारियों को इस घटना में "आतंकी लिंक" होने का संदेह था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।