मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में आए सर्वाधिक 4453 नए COVID-19 मामले और हुईं 43 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 85 हजार के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के सर्वाधिक 4453 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बा…

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में आए सर्वाधिक 4453 नए COVID-19 मामले और हुईं 43 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 85 हजार के पार
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में आए सर्वाधिक 4453 नए COVID-19 मामले और हुईं 43 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 85 हजार के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के सर्वाधिक 4453 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,261 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 43 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1630 हो चुकी है| 




यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,पिछले 24 घंटों में 4453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में  एक्टिव मामलों की कुल संख्या 34968 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 48663 हो गई है। अब तक 1630 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है |




मोहन प्रसाद ने बताया,''कल प्रदेश में 1,15,618  सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। जो अब तक प्रदेश में एक दिन में की गई सर्वाधिक टेस्टिंग संख्या है। अब तक प्रदेश में कुल 23,25,428 टेस्ट किए गए हैं|कल 5 सैंपल के 3358 पूल लगाए गए जिसमें से 531 में पॉजिटिविटी पाई गई और 10 सैंपल के 302 पूल लगाए गए जिसमें से 30 में पॉजिटिविटी पाई गई|अब तक सर्विलांस से 40823 इलाकों में 1,47,08,791 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 7,44,89,777 लोग रहते हैं|






बाढ़ पर उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिसमें 293 गांव प्रभावित हुए हैं|प्रदेश में 4 जनपदों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी लगभग 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है , राप्ती नदी गोरखपुर में 80 सेंटीमीटर और श्रावस्ती में बैराज पर लगभग 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, घाघरा नहीं बलिया में 9 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है|मुख्यमंत्री जी ने राहत कार्य तेजी से करने और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।