मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

युवाओं की रिकॉर्ड सरकारी नियुक्तियां कर रही योगी सरकार: पीएम मोदी

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा| उन्होंने सपा का नाम ल…

युवाओं की रिकॉर्ड सरकारी नियुक्तियां कर रही योगी सरकार: पीएम मोदी
युवाओं की रिकॉर्ड सरकारी नियुक्तियां कर रही योगी सरकार: पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा| उन्होंने सपा का नाम लिए बिना कहा कि ,''पांच साल पहले जो अपराधी यहां अपराध का खेल खेलते थे, अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है| पहले की सरकारों में यूपी में अपराधी अपना खेल खेलते थे, माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले यहां अवैध कब्जे के टूर्नामेंट होते थे, बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे| अब योगी सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है|



PM मोदी ने कहा कि,'हमारे मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लोग कभी भूल नहीं सकते कि लोगों के घर जला दिए जाते थे और पहले की सरकार अपने खेल में लगी रहती थी। पहले की सरकारों के खेल का ही नतीजा था कि लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मजबूर हो गए थे| अब योगी जी की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। 



उन्होंने कहा,''पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही है| 



PM मोदी ने कहा कि,''आज योगी जी की सरकार, युवाओं की रिकॉर्ड सरकारी नियुक्तियां कर रही है। ITI से ट्रेनिंग पाने वाले हजारों युवाओं को बड़ी कंपनियों में रोज़गार दिलवाया गया है। नेशनल अप्रेंटिसशिप योजना हो या फिर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, लाखों युवाओं को इसका लाभ दिया गया है| उन्होंने कहा,'जो पहले सत्ता में थे उन्होंने आपको गन्ने का मूल्य किस्तों में तरसा-तरसा कर दिया, पहले की सरकारों में चीनी मिलें कौड़ियों के दाम पर बेची जाती थी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।