18 -19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल
नई दिल्ली: विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार यानी 17 फरवरी से 2 दिवसीय जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं| इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य तौर पर अफ्रीकन, मध्य-पूर्व और यूरोपीय देशों के विदेशी राजन…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
18 -19 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार यानी 17 फरवरी से 2 दिवसीय जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं| इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य तौर पर अफ्रीकन, मध्य-पूर्व और यूरोपीय देशों के विदेशी राजनयिक शामिल रहेंगे| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,''विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल 18 फरवरी को कश्मीर और 19 फरवरी को जम्मू का दौरा कर सकते हैं|
जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को 5 अगस्त 2019 को खत्म किए जाने के बाद विदेशी राजनयिकों का वहां पर चौथी बार यह दौरा होगा| यूरोपीय देशों के प्रतिनिधिमंडल ने अक्टूबर 2019 में दो दिवसीय कश्मीर का दौरा किया था| इसके बाद पिछले साल 9 जनवरी को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत समेत 16 विदेशी राजनयिकों ने वहां का दौरा किया था|
विदेशी राजनयिकों के एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 12 फरवरी 2020 को भी कश्मीर का दौरा किया था|इस प्रतिनिधिमंडल में जर्मनी, कनाडा, फ्रांस और अफगानिस्तान के राजनयिक शामिल थे| भारत के शीर्ष राजनयिक विदेश मंत्रालय से विकास स्वरूप ने उस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की थी, जो जम्मू कश्मीर में नौकरशाहों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों और कई सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।