लखनऊ: हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काटने के मामले पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा| बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने हाथरस में दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय दलित महिला के साथ गैंगरेप "बेहद" शर्मनाक और निंदनीय है। हाथरस में एक दलित लड़की को बुरी तरह से पीटा गया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया, जो बेहद शर्मनाक और बेहद निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की|
मायावती ने ट्वीट किया,''यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियाँ भी अब यहाँ प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह माँग।
बता दें कि 19 साल की इस दलित युवती को अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर वह जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रही है| उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी|हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि 14 सितंबर को हुए बलात्कार मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है|
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की अपनी मां के साथ खेत मे गयी थी और उसके तुरंत बाद वह गायब हो गयी थी| अधिकारी ने बताया कि बाद में वह बुरी तरह से घायल मिली थी, उसकी जीभ कटी हुयी थी, आरोपियों ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया था|