मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“चिंतन करें मुस्लिम समाज...”: मैनपुरी में जीत और आजम खां की सीट पर हार को मायावती ने बताया सपा-भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के नतीजों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल खड़े किए हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और आज़म ख़ान की रामपुर सी…

“चिंतन करें मुस्लिम समाज...”: मैनपुरी में जीत और आजम खां की सीट पर हार को मायावती ने बताया सपा-भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत
“चिंतन करें मुस्लिम समाज...”: मैनपुरी में जीत और आजम खां की सीट पर हार को मायावती ने बताया सपा-भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के नतीजों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल खड़े किए हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और आज़म ख़ान की रामपुर सीट पर पार्टी की हार को लेकर मायावती ने सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत बताया है| रामपुर विधानसभा उपचुनाव में ‘योजनाबद्ध तरीके से कम मतदान’ करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती ने रविवार को कहा कि, ''मैनपुरी में सपा की जीत हुई किन्तु आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर सपा की पहली बार हार हुई| यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम है|



उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि, ''यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की हुई जीत किन्तु रामपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग करवा कर सपा की पहली बार हुई हार पर यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम तो नहीं?



उन्होंने कहा,'इस बारे में ख़ासकर मुस्लिम समाज को काफी चिन्तन करने व समझने की भी ज़रूरत है ताकि आगे होने वाले चुनावों में धोखा खाने से बचा जा सके। खतौली विधानसभा की सीट पर भाजपा की हुई हार को भी लेकर वहाँ काफी सन्देह बना हुआ है, यह भी सोचने की बात है।



बता दें कि,,''मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने दो लाख अट्ठासी हज़ार चार सौ इकसठ मतों से जीत हासिल की है| सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,18,120 (छह लाख अठारह हज़ार एक सौ बीस) वोट मिले है जबकि दूसरे नंबर पर रहे  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने 3,29,659 (तीन लाख उनतीस हज़ार छह सौ उनसठ) मत हासिल किए|



विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 34 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है। वही खतौली से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने 22,143 मतों से जीत हासिल की है| 











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।