भाजपा पर मायावती का पलटवार, बोली-ब्राह्मण समाज को बीमा नहीं मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए
लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के से पहले ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर राजनीति तेज हो गई है|प्रदेश में इन दिनों हर राजनीतिक दल को ब्राह्मणों की चिंता खूब सता रही है| सत्तादल भाजपा से लेकर समाजवाद…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
भाजपा पर मायावती का पलटवार, बोली-ब्राह्मण समाज को बीमा नहीं मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के से पहले ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर राजनीति तेज हो गई है|प्रदेश में इन दिनों हर राजनीतिक दल को ब्राह्मणों की चिंता खूब सता रही है| सत्तादल भाजपा से लेकर समाजवादी पार्टी और बसपा तक सूबे के ब्राह्मण वोट को साधने की कवायद में है|विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ब्राह्मण वोटों को लेकर बयानबाजी भी जारी है।
भाजपा के ब्राह्मणों का बीमा वाले बयान पर पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि,''ब्राह्मण समाज को बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए। सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर है।
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि,''यूपी भाजपा सरकार द्वारा गरीब ब्राह्मणों का बीमा कराने की बात इस वर्ग के प्रति केवल अपनी कमियों पर पर्दा डालने के लिए ही लगता है, जबकि ब्राह्मण समाज को वास्तव में बीमा से पहले उन्हें सरकार से अपने मान-सम्मान व पूरी सुरक्षा की गारण्टी चाहिए। सरकार इस ओर ध्यान दे तो बेहतर है।
बता दें कि बीजेपी नेता उमेश द्विवेदी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि सरकार गरीब ब्राह्मणों के लिए मेडिकल इंश्योरेंस की व्यवस्था करने जा रही है|उन्होंने कहा था कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।