लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध रहे हैं| एक खबर के हवाले से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को योगी सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया| दरअसल,'भाजपा विधायक ने अपने बेटे और समर्थकों के साथ एक महिला के उत्पीड़न के आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा ले गए|
इस पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से पूछा,'क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ? प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है,''क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस ‘मिशन’ के तहत हो रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ?
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बलिया गोलीकांड को लेकर भी BJP सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया| बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह का खुलकर समर्थन करने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह को लेकर प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी
जेपी नड्डा और अमित शाह को टैग करते हुए पूछा,''क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है..?
बलिया की घटना में बीजेपी सरकार किसके साथ खड़ी है? खबरों के अनुसार अफसरों के सामने हत्या करने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में था मगर वह फरार हो गया। अभी तक पकड़ा नहीं गया। बीजेपी विधायक खुलकर आरोपी के साथ खड़ा है। PM नरेंद्र म???दी जेपी नड्डा और अमित शाह क्या आप अपराधी के साथ खड़े इस विधायक के साथ हैं? यदि नहीं तो अब तक यह बीजेपी में क्यों बना हुआ है?
वहीं यूथ कांग्रेस (यूपी ईस्ट) ने अपने ट्वीट में लिखा, "भाजपा विधायक लोकेंद्र बहादुर थाने पर धावा बोल लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ा ले गए| कांग्रेस नेता पी एल पुनिया ने अपने ट्वीट में लिखा,कल रात लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक लोकेंद्र बहादुर ने पुलिस थाने जाकर राजनैतिक और भीड़ के दबाव से आरोपी को जिस तरह छुड़ाया, उस घटना के बाद जंगलराज में सरकार से सुरक्षा व कार्यवाही की सारी उम्मीदें खत्म हो गई। भाजपा हटाओ, बेटी बचाओ ।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक की दबंगई देखने को मिली है| बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर ने अपने बेटे और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाने पर धावा बोल दिया| बीजेपी विधायक के समर्थकों ने काफी देर तक पुलिस थाने में हंगामा काटा और फिर पुलिस की हिरासत से लड़की के साथ छेड़छाड़ के एक आरोपी को जबरदस्ती छुड़ा ले गए|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी कोतवाली पुलिस शुक्रवार को एक बीजेपी कार्यकर्ता करके लाई थी| जिसकी जानकारी मिलते ही बीजेपी विधायक लोकेंद्र बहादुर आग बबूला हो गए और उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पर धावा बोल दिया|देर रात तक विधायक और उनके समर्थकों ने हंगामा काटा|
कहा जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता भी की| थाना परिसर में जमकर बवाल काटने के बाद वह पकड़े गए आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता को जबरदस्ती छुड़ाकर ले गए|विधायक की गुंडागर्दी की यह खबर सुबह होते-होते पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई|