मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों के विरुद्ध अन्याय के खिलाफ पूरा देश एकजुट: प्रियंका गांधी

● 'Speak Up For Farmers' अभियान के तहत यूपी कांग्रेस ने बुलंद की आवाज़, 12 हज़ार लोगों ने लिया हिस्सा● किसानों के विरुद्ध अन्याय के खिलाफ पूरा देश एकजुट:प्रियंका गांधी● पूरे प्रदेश में हर विधानसभा और ब…

किसानों के विरुद्ध अन्याय के खिलाफ पूरा देश एकजुट: प्रियंका गांधी
किसानों के विरुद्ध अन्याय के खिलाफ पूरा देश एकजुट: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

● 'Speak Up For Farmers' अभियान के तहत यूपी कांग्रेस ने बुलंद की आवाज़, 12 हज़ार लोगों ने लिया हिस्सा

● किसानों के विरुद्ध अन्याय के खिलाफ पूरा देश एकजुट:प्रियंका गांधी

● पूरे प्रदेश में हर विधानसभा और ब्लॉक से कांग्रेसजनों ने किसानों के प्रति जाहिर की एकजुटता




लखनऊ:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संसद में पारित काले कृषि कानून के खिलाफ सोशल मीडिया पर #SpeakUpForFarmers' अभियान चलाकर प्रदेश और देश के किसानों के हक में आवाज़ बुलंद की गयी। आज इस अभियान के तहत प्रदेश में 12 हज़ार से अधिक लोगों ने भागीदारी की, जिसमे कांग्रेसजन के अलावा बड़े पैमाने पर समाज के अलग अलग हिस्से के लोगों ने खुलकर भागीदारी करके देश के अन्नदाता के पक्ष में आवाज़ उठाई।



अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे देश के किसान एकजुट होकर नए कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।बिलों में एमएसपी का प्रावधान न होना, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और मंडी व्यवस्था का  खात्मा किसानों की मेहनत पर कुल्हाड़ी चलाने जैसा है। इस अन्याय के विरूद्ध आज सारा भारत एकजुट है।



उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी श्री मोहित पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज विधानसभा से लेकर ब्लाक स्तर के कांग्रेसजन के साथ समाज के अन्य हिस्सों से जुड़े प्रबुद्ध लोगों जिसमे साहित्यकार, रंगकर्मी, ट्रेड यूनियन के लोगों के साथ बड़े पैमाने पर छात्र- नौजवानों ने तीनों काले कृषि कानून के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए देश के अन्नदाता के पक्ष में साथ खड़े होकर उनकी लड़ाई को मजबूती प्रदान की ।




सोशल मीडिया चेयरमैन मोहित पाण्डेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर आज इस अभियान के तहत 12 हज़ार से ज्यादा लोगों ने भागीदारी कर किसानो की लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से थोपे गए नए कृषि कानून अन्नदाता के पीठ में छुरा घोपने जैसा कृत्य है। आम आदमी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ है ।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।