यूपी में बढ़ रहे अपहरण के मामलों पर प्रियंका गांधी का CM योगी को चिट्ठी, अपराधों पर रोक लगाने व इन घटनाओं पर त्वरित एवं सख्ती से एक्शन लेने की अपील
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी में बढ़ रहे अपहरण के मामलों पर पत्र लिखा। पत्र में लिखा है, "इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की ज…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यूपी में बढ़ रहे अपहरण के मामलों पर प्रियंका गांधी का CM योगी को चिट्ठी, अपराधों पर रोक लगाने व इन घटनाओं पर त्वरित एवं सख्ती से एक्शन लेने की अपील | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यूपी में बढ़ रहे अपहरण के मामलों पर पत्र लिखा। पत्र में लिखा है, "इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करे।"
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दिनों एक के बाद एक अपहरण की घटनाओं की खबरें भी आईं। कई जगह प्रशासन का इन घटनाओं के प्रति लचर और टाल मटोल वाला रवैया रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि ' गाजियाबाद में श्री विक्रम त्यागी जी लगभग एक महीने से गुमशुदा हैं। उनका परिवार लगभग पिछले एक महीने से पुलिस से गुहार लगा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा,''मैंने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर यूपी में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाने व इन घटनाओं पर त्वरित एवं सख्ती से एक्शन लेने की अपील की।आशा है कि इसको संज्ञान में लेकर यूपी सरकार उत्तर प्रदेश की जनता को एक भयमुक्त शासन देगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।