मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सहारनपुर में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत आज, ज़िले में लगाई गई धारा-144, डीएम ने कहा-पंचायत पर सतर्क नजर

लखनऊ/सहारनपुर: कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सहारनपुर के चिलकाना में आज होने वाली किसान पंचायत से ठीक पहले जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रियंक??…

सहारनपुर में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत आज, ज़िले में लगाई गई धारा-144, डीएम ने कहा-पंचायत पर सतर्क नजर
सहारनपुर में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत आज, ज़िले में लगाई गई धारा-144, डीएम ने कहा-पंचायत पर सतर्क नजर | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/सहारनपुर: कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सहारनपुर के चिलकाना में आज होने वाली किसान पंचायत से ठीक पहले जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रियंक??? गांधी को यहां दोपहर दो बजे पहुंचना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंची। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी|




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी।  भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।  #JaiJawan_JaiKisan| प्रियंका को आठ फरवरी को भी सहारनपुर रैली करने आना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और कम फोर्स का हवाला देते हुए प्रशासन ने उन्हें रैली करने की इजाजत नहीं दी थी। ऐसे में उनका दौरा टाल दिया गया था।



सहारनपुर के डीएम ने जिले में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान किसी को भी बिना अनुमति के रैली, धरना या महापंचायत न करने के आदेश दिए गए हैं। ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा,'सहारनपुर में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी|सहारनपुर में सीआरपीसी की धारा 144 को 6 फरवरी को लागू किया गया था।




उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,''आज कांग्रेस महासचिव जी सहारनपुर में एक किसान पंचायत संबोधित करने वाली हैं।  यूपी सरकार ने इस कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने के लिए आज सहारनपुर में धारा 144 लगा दी है। भाजपा पूरे देश में घूम - घूम कर सभाएं कर सकती है लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।



मोहित पांडे ने कहा,''''सहारनपुर में यूपी सरकार ने आज धारा 144 लागू कर दी। धारा 144 सरकार का आवाज दबाने का हथियार बन गई है। आज प्रियंका गांधी जी सहारनपुर में एक किसान पंचायत संबोधित करने वाली हैं।



शहर में धारा 144 लगाए जाने पर सहारनपुर के जिलाधिकारी ने कहा,''ज़िले में धारा 144 लगातार चल रही है यह पिछले 6 फरवरी से लगी है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो कानून व्यवस्था के लिए लगाई जाती है। हम किसान पंचायत पर सतर्क नजर रखे हैं। कानून का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी| प्रशासन ने अपने आदेश में बिना अनुमति रैली, धरना या महापंचायत न करने को कहा है, वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महापंचायत होकर रहेगी और इसके लिए किसी अनुमति की जरूरत नहीं है। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।