सहारनपुर: कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सहारनपुर के चिलकाना में आज होने वाली किसान पंचायत से ठीक पहले जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंची। देहरादून के बाद प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए | मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद प्रियंका गांधी चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। #JaiJawan_JaiKisan|
सहारनपुर किसान महापंचायत लाइव अपडेट
किसान पंचायत के बाद कांग्रेस महासचिव ने कुछ दिन पहले जम्मू एवं कश्मीर में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवान शहीद निशांत शर्मा जी के परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
सहारनपुर के चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''मैं माता शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लेकर आई हूं। माता शाकुंभरी ने इस धरती को अकाल से बचाया था। मां के आशीर्वाद से किसानों अन्न उगाते हैं। अकाल नहीं होने देते। आज भाजपा सरकार राक्षस रूपी कानून लाकर किसानों के जीवन में अकाल लाने जा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा,''जो किसान का बेटा जवान हमारे प्रधानमंत्री की रक्षा करता है उस किसान को इस सरकार में आतंकवादी कहा जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।
प्रियंका गांधी ने कहा जिसने रेलवे बेच दिया, कई सरकारी उपक्रम बेच दिए उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं। जाग जाइये, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिये कुछ नहीं करेगें। अब आप समझ जाइये। जो आपसे ये बड़े बड़े वायदे करते है, उनके शब्द खोखले हैं|
प्रियंका गांधी ने कहा 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाए थे। लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन नए कानूनों से सिर्फ 'अरबपतियों' को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अब ये किसानों की उपज की कीमत खुद तय करेंगे।
जब सैकड़ों लोग इन्हीं सड़कों पर इन्हीं हाईवे पर नंगे पैर अपनी गांवों की ओर चले, तब कहाँ थी ये सरकार? क्या सुविधा दी? किस तरह से मदद की आपकी? जिन लोगों के लिये ये काम करते हैं वो लोग आपकी परवाह नहीं करते| जब काँग्रेस की सरकार बनेगी तो कानून आपकी मदद के लिये बनेंगे ना कि आपको पीसने के लिये। हम आपके दिलों के साथ और जीवन के साथ राजनीति नहीं करेगें| हम आपको धर्म और जाति के नाम पर तोड़ेंगे नहीं आपका बंटवारा नहीं करेगें, हम आपको जोड़ेगें: प्रियंका गांधी
ये आपकी ज़मीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिये। हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिये| जब कांग्रेस की सरकार आएगी ये सभी बिल वापस होंगे और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा:प्रियंका गांधी
16000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिये और 20000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया लेकिन किसानों का बकाया 15000 करोड़ आज तक नहीं दिया| 56 इंच की छाती के अंदर एक छोटा सा दिल है जो केवल कुछ उद्योगपतियों के लिये धड़कता है|जाग जाइये, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिये कुछ नहीं करेगें। अब आप समझ जाइये। जो आपसे ये बड़े बड़े वायदे करते है, उनके शब्द खोखले हैं:प्रियंका गांधी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में किसान महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कृषि कानूनों को राक्षस रूपी बताया है| उन्होंने कहा कि,''जो 3 कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी क़ानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा|
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसान महापंचायत में पहुंची
-उत्तर प्रदेशः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा की।
-सहारनपुर किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी के हिस्सा लेने पर ADG (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,;;किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश में ज़्यादा प्रभाव नहीं है। अपनी बातें कहने जाने वालों को रोकटोक नहीं है। व्यक्ति विशेष के सुरक्षा के आकलन के हिसाब से पुलिस व्यवस्था कराएंगे|
-सहारनपुर तैयार है...बस प्रियंका जी का इंतेज़ार है| किसान नहीं सहेंगे अत्याचार...लेने होंगे काले क़ानून वापस इस बार: सुप्रिया श्रीनेत, कांग्रेस
-सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी के मंदिर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दर्शन किए|
-शहर में धारा 144 लगाए जाने पर सहारनपुर के जिलाधिकारी ने कहा,''ज़िले में धारा 144 लगातार चल रही है यह पिछले 6 फरवरी से लगी है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है जो कानून व्यवस्था के लिए लगाई जाती है। हम किसान पंचायत पर सतर्क नजर रखे हैं। कानून का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी|
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा,''आज कांग्रेस महासचिव जी सहारनपुर में एक किसान पंचायत संबोधित करने वाली हैं। यूपी सरकार ने इस कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने के लिए आज सहारनपुर में धारा 144 लगा दी है। भाजपा पूरे देश में घूम - घूम कर सभाएं कर सकती है लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंची। प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में किसान महापंचायत में हिस्सा लेंगी।
-सहारनपुर के डीएम ने जिले में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू की है। इस दौरान किसी को भी बिना अनुमति के रैली, धरना या महापंचायत न करने के आदेश दिए गए हैं। ज़िला मजिस्ट्रेट ने कहा,'सहारनपुर में 5 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी|सहारनपुर में सीआरपीसी की धारा 144 को 6 फरवरी को लागू किया गया था।
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। #JaiJawan_JaiKisan| प्रियंका को आठ फरवरी को भी सहारनपुर रैली करने आना था, लेकिन कोरोना संक्रमण और कम फोर्स का हवाला देते हुए प्रशासन ने उन्हें रैली करने की इजाजत नहीं दी थी। ऐसे में उनका दौरा टाल दिया गया था।
-कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सहारनपुर के चिलकाना में आज होने वाली किसान पंचायत से ठीक पहले जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रियंका गांधी को यहां दोपहर दो बजे पहुंचना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुंची। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के बाद चिलकाना में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी|