मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के आए 3490 नए मामले और हुईं 41 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 74 हजार के करीब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 3490 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में…

पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के आए 3490 नए मामले और हुईं 41 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 74 हजार के करीब
पिछले 24 घंटों में यूपी में COVID-19 के आए 3490 नए मामले और हुईं 41 मौतें, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 74 हजार के करीब | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID19 के 3490 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 73,951 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 41 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1497 हो चुकी है| 





यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'' पिछले 24 घंटों में 3490 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 27934 है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 44520 है। अब तक 1497 लोगों की मृत्यु हुई है|उन्होने बताया,''कल प्रदेश में 91,830 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 20,33,089 सैंपल्स की जांच की गई है|कल 5 सैंपल के 2746 पूल टेस्ट किए गए जिसमें से 447 में पॉजिटिविटी पाई गई है। 10 सैंपल के 87 पूल लगाए गए जिसमें से 8 में पॉजिटिविटी पाई गई है|





अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा,''RTPCR के माध्यम से प्रतिदिन 40000 से 45000 टेस्ट एवं True Net से 2500 से 3000 टेस्ट प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया है। टेस्टिंग में उत्तर प्रदेश अब दूसरे स्थान पर आ गया है, जल्द ही औसत प्रतिदिन टेस्टिंग में हम देश मे??? पहले स्थान पर होंगे| |उन्होने कहा,' मुख्यमंत्री जी ने महानिदेशक स्वास्थ्य और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को माइक्रो एनालिसिस करते हुए स्वास्थ्य के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है, प्रत्येक जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अधीक्षक को लोगों से प्रतिदिन बात करने को कहा|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।