मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों पर बोले अखिलेश यादव- समाजवादी सरकार में कभी भी नहीं दिया गया अपराधियों को प्रश्रय

लखनऊ: समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को संक्षरण देने के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,' समाजवादी पार्टी हमेशा से ही अपराधियों के खिलाफ रही है। समाजवादी सरकार में कभी…

सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों पर बोले अखिलेश यादव- समाजवादी सरकार में कभी भी नहीं दिया गया अपराधियों को प्रश्रय
सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने के आरोपों पर बोले अखिलेश यादव- समाजवादी सरकार में कभी भी नहीं दिया गया अपराधियों को प्रश्रय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को संक्षरण देने के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,' समाजवादी पार्टी हमेशा से ही अपराधियों के खिलाफ रही है। समाजवादी सरकार में कभी भी अपराधियों को प्रश्रय नहीं दिया गया। उन्होने कहा कि,''भाजपा ने न सिर्फ अपराधियों को पनाह दी है बल्कि अपराधों को रोक पाने में पूरी तौर पर विफल रहीं है। फर्जी एनकाउण्टर के उनके प्रयोग से अपराधी तो डरे नहीं निर्दोष अवश्य भयग्रस्त हो गये। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा में ही है। आखिर भाजपा न्यायालयों पर भरोसा क्यों नहीं करती है..?




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,''सत्ता के मद में विधिक प्रक्रिया से बाहर जाकर पुलिस बल का दुरूपयोग करने से अपराधों पर रोक नहीं लग सकती। जब तक भाजपा अपने बचाव में दूसरों को फंसाने की रणनीति पर काम करती रहेगी तब तक सुशासन स्थापित नहीं हो सकता। बदले की भावना से विपक्ष पर हमलावर होने से भाजपा को कुछ मिलने वाला नहीं क्योंकि झूठ के पैर नहीं होते हैं।




अखिलेश यादव ने कहा कि समाज में नफरत फैलाना और समाज को बांट कर राजनीति करना यह लोकतंत्र की स्वस्थ परम्पराओं के विरूद्ध है। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि समाज में सभी के साथ बराबरी का व्यवहार होना चाहिए। जाति के आधार पर निर्णय करने से समाज में असंतोष व्याप्त होता है। इसलिए समाजवादी पार्टी सदैव सामाजिक न्याय की पक्षधर रही है, जिससे किसी भी वर्ग के अधिकारों का हनन न हो। बराबरी का समाज बनने से भेदभाव मिटता है।




उन्होने कहा कि,''भाजपा राजनीतिक ताकत चाहती है, जनता को ताकत मिले या न मिले। भाजपा को बस सरकार की भूख है, जनता की भूख से उसका कुछ लेना देना नहीं। जनता निराश है, भाजपा ने प्रगति का रास्ता रोका है। लोगों का भरोसा तोड़ा है। मुख्यमंत्री जी की ‘‘ठोको नीति‘‘ के कारण अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपनी विफलता के बारे में चर्चा करना भाजपा नेतृत्व को रास नहीं आता है। प्रदेश में तीन वर्ष चार माह में जनता को भाजपा ने उलझा दिया है। गुमराह करने को ही भाजपा अपनी सफलता समझती है। यही अंतर है भाजपा और समाजवादी पार्टी में।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।