लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं| उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP vidhan sabha chunav 2022 ) को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर 2021 तक एक लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया|
मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने ट्वीट किया,' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही 'मिशन रोजगार' को रफ्तार दे दी है। प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ प्रदेश सरकार ने विभागों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
योगी सरकार के दिसंबर 2021 तक एक लाख युवाओं को नौकरी देने के ऐलान पर समाजवादी पार्टी ने कटाक्ष करते हुए,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वोट ऐठने के लिए एक बार फिर नौकरी वाले जुमले की बरसात कर रहे है| ना नौकरी, ना रोजगार,...भाजपा सरकार के "दिन है बचे चार"
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,'''ना नौकरी, ना रोजगार''', सपा सरकार में नौकरी पाए युवा कर रहे नियुक्ति का इंतजार। वोट ऐठने के लिए एक बार फिर सीएम कर रहे नौकरी वाले जुमले की बरसात! पिछले साढ़े चार सालों में युवाओं पर हुई सिर्फ अत्याचार की बौछार । सामने है सत्ताधीशों का मिथ्याचार। भाजपा सरकार के "दिन है बचे चार"