लखनऊ: यूपी सरकार 2032 ओलंपिक तक कुश्ती को लेगी गोद...कुश्ती महासंघ को 11 साल में 170 करोड़ के निवेश की उम्मीद| भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI ) के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी ने लगाई मुहर..
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह ने दी जानकारी| प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ने की पहल।
ब्रिजभूषण शरण सिंह ने कहा कि,'' यूपी सरकार 2032 ओलंपिक तक 170 करोड़ रुपये का निवेश करेगी| सरकार ने ये फैसला पहलवानों के समर्थन और बुनियादी ढाचे को और मजबूत करने के लिए लिया है|
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI ) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ओडिशा सरकार ने हॉकी खेल को समर्थन दिया है|इसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने यूपी सरकार से अपने खेल में उसी तरह से मदद की अपील की थी| उन्होंने कहा कि एक छोटा सा राज्य होने के बाद भी ओडिशा बहुत ही शानदार तरीके से हॉकी का समर्थन कर रहा है| तो फिर यूपी एक बड़ा राज्य होने के बाद कुश्ती का समर्थन क्यों नहीं कर सकता|
WFI के अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने यूपी सरकार से इस बारे में संपर्क किया तो उन्होंने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया|उन्होंने कहा कि अपने प्रस्ताव में यूपी सरकार से 2024 खेलों तक हर साल समर्थन के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की थी|इसके साथ ही 2028 ओलंपिक के लिए हर साल 15 करोड़ रुपये मदद सरकार से मांगी है| इसके साथ ही आखिरी चरण में 2032 के लिए हर साल 20 करोड़ रुपये की मांग की है|