मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अंतरिक्ष से तारों सी चमकती दिखी महाकुंभ नगरी, सामने आई मनमोहक तस्वीरें

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खींची गईं तस्वीरों में महाकुम्भ मेले का अद्भुत नजारा दिखाई दिया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।जिसमें कहा गया कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोज…

अंतरिक्ष से तारों सी चमकती दिखी महाकुंभ नगरी, सामने आई मनमोहक तस्वीरें
अंतरिक्ष से तारों सी चमकती दिखी महाकुंभ नगरी, सामने आई मनमोहक तस्वीरें | फ़ोटो: TVL News

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खींची गईं तस्वीरों में महाकुम्भ मेले का अद्भुत नजारा दिखाई दिया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।


जिसमें कहा गया कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ मेले की तस्वीरें सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी खीचीं जा रही हैं।


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) ने रविवार रात को अंतरिक्ष से महाकुम्भ की आश्चर्यचकित कर देने वाली तस्वीरें कैद की हैं, जिनमें महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला।


आईएसएस के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट द्वारा ‘एक्स’ पर साझा की गईं इन तस्वीरों में गंगा नदी के तट पर आयोजित कुम्भ मेला रौशनी से जगमगाता हुआ दिख रहा है।


महाकुम्भ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते हैं। अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।


पेटिट ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से खींची गई तस्वीरों में 2025 के महाकुंभ मेले का अद्भुत नजारा देखने को मिला।


बयान के अनुसार पेटिट (69) ने ये तस्वीरें खीचीं हैं। वह बीते 555 दिन से आईएसएस में हैं और नासा के सबसे वृद्ध सक्रिय अंतरिक्ष यात्री हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।