मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी: सीतापुर सांसद के समर्थन में उतरा तेली समाज,

यौन शोषण मामले में फंसे कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर के समर्थन में तैलिक महासंघ व तेली समाज उतर आया है।सोमवार को समाज के बड़ी संख्या में लोग विलोबी मैदान में इकठ्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए…

लखीमपुर खीरी: सीतापुर सांसद के समर्थन में उतरा तेली समाज,
लखीमपुर खीरी: सीतापुर सांसद के समर्थन में उतरा तेली समाज, | फ़ोटो: TVL News


यौन शोषण मामले में फंसे कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर के समर्थन में तैलिक महासंघ व तेली समाज उतर आया है।


सोमवार को समाज के बड़ी संख्या में लोग विलोबी मैदान में इकठ्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे।


जहां प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सौंपा।


तैलिक महासंघ के संस्थापक कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शासन प्रशासन की सह पर सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे पूरे तेली समाज व पिछड़ा समाज, दलित समाज दुखी और सहमा हुआ है।



सांसद भू-माफियाओं व पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनकी यह लडाई सीतापुर के कुछ बहुत आपराधिक और दबंग किस्म के लोगों से थी।


कुछ दिन पूर्व सांसद ने प्रेस वार्ता कर पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो असंवैधानिक है, जिस पर विचार करने की आवश्यकता है।


परिवार और इष्ट मित्रों को पुलिस अनावश्यक तरीके से परेशान कर रही है। जिससे सांसद की छवि धूमिल हो रही है, जबकि अभियोग माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ में विचाराधीन है। ज्ञापन में पुलिस के रवैए पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।