मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुंदरता और अदाकारी का कोई जवाब नहीं। संगीतप्रेमियों के बीच उनका जलवा कायम है। ऐसे माही श्रीवास्तव के मनमोहक अदायगी और नृत्य से सजा हुआ मनोरंजनपूर्ण…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुंदरता और अदाकारी का कोई जवाब नहीं। संगीतप्रेमियों के बीच उनका जलवा कायम है। ऐसे माही श्रीवास्तव के मनमोहक अदायगी और नृत्य से सजा हुआ मनोरंजनपूर्ण भोजपुरी लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' आडियंस के बीच रिलीज किया गया है। इस सांग को भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाया है। उनकी आवाज के जादू पर हर कोई मंत्रमुग्ध हो रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव हरे पीले रंग की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी कातिल अदा से चक्कू छुरिया चलाकर सबके दिलों को घायल कर रही है। यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस गीत के बोल जहां बहुत प्यारे हैं और वहीं इसका संगीत बहुत ही मधुर बनाया गया है। 




इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी को अपनी पत्नी की नई साड़ी देते हुए देखती है तो उसका भी मन नई साड़ी पहनने का होता है। वह अपने हसबैंड को फोन करके कहती है कि...

'राजा हो राजा हमके उपहार चाही जी, गरवा के हार अ सिंगार चाही जी, देखि पर पाटीदार आँख फारस बलम, आपन फेवरिट कलर बतावत तानी, एगो साड़ी लाई जाके बनारस बलम...'



इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'हर एक गाना मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह सांग भी दिल के बहुत करीब है। इसका सब्जेक्ट बहुत प्यारा है। इस गाने की शूटिंग करना बहुत मजेदार था। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अच्छे-अच्छे भोजपुरी गाने बनाती है। रत्नाकर कुमार सर ने भोजपुरी संगीत का एक अलग पहचान बना दिया है, जोकि भोजपुरी सिने जगत के लिए बहुत बड़ी बात है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'साड़ी लेयादी बनारस से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। पीआरओ ब्रजेश मेहर, वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।