मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा ”: भतीजे अखिलेश से बोले शिवपाल यादव

Mainpuri LS Bypoll: मैनपुरी उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा में आयोजित "पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन" में समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा "मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उन…

“जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा ”: भतीजे अखिलेश से बोले शिवपाल यादव
“जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा ”: भतीजे अखिलेश से बोले शिवपाल यादव | फ़ोटो: TVL News

Mainpuri LS Bypoll: मैनपुरी उपचुनाव के लिए जसवंतनगर विधानसभा में आयोजित "पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन" में समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव  ने कहा "मैंने नेताजी के साथ काफी समय बिताया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं अखिलेश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जैसे नेताजी को कभी निराश नहीं किया, मैं आपको भी कभी निराश नहीं करूंगा।"



सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि मैं नेताजी से बचपन से जुड़ा हूं, आज हमारे बीच में नेताजी नहीं हैं, इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है. यहां के कण-कण में नेताजी हैं। उन्होंने कहा,''नेताजी के बहुत से किस्से हैं, जसवंतनगर में बहुत किस्से हैं, जिनसे हम सब जुड़े हैं, यहां से डिंपल को जिताना है।"



प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा "भाजपा ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है।"



सपा सांसद  प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा,"बीजेपी सरकार कोई न कोई तिकड़म और साजिश करके आखिरी दिन तक हराने का प्रयास करेगी, लेकिन यहां उनका कोई तीर चलने वाला नहीं है।"



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा "यहां बैठे हुए सभी बुज़ुर्ग, नौजवान साथियों का भी धन्यवाद देता हूं, कि जो मन बनाकर बैठे हैं, कि जब वोट पड़ेगा पहले से ज्यादा रफ़्तार से साइकिल चलने जा रही है।""जसवंतनगर के लोग नेताजी को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां के लोगों ने नेताजी के लिए संघर्ष किया, अपना साथ देकर उनको आगे बढ़ाया।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।