मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां 'सुरक्षित' नहीं : डिंपल यादव

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मैनपुरी उपचुनाव के लिए सामजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं लेकिन सरकार यह मानने को तैयार नहीं…

यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां 'सुरक्षित' नहीं : डिंपल यादव
यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां 'सुरक्षित' नहीं : डिंपल यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर मैनपुरी उपचुनाव के लिए सामजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा,''उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं लेकिन सरकार यह मानने को तैयार नहीं है। यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं|



मैनपुरी उपचुनाव पर सामजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव मैनपुरी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कर्मभूमि रही है। यहां से नेताजी धरती पुत्र कहलाए हैं। आप देखेंगे कि यहां होने वाले चुनाव में और उनके परिणाम में इतिहास रचा जाएगा|



यह भी पढ़ेंशाहजहांपुर में गन्ने के खेत में 'मिली' नाबालिग लड़की की लाश, गले पर निशान और हाथ-पैर भी बंधे मिले; रेप के बाद मर्डर की आशंका 


बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में 2 अभियुक्तों ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) स्कूल जा रही 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए|


बस्ती में युवती से सामूहिक बलात्कार,  दो गिरफ्तार 


बुलंदशहर के शिकारपुर CO सत्येंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि,''परिजनों के तहरीर के आधार पर FIR दर्ज़ की गई है। प्रथम दृष्या ये प्रकाश में आया है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से परिचित हैं। फोटो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है|


श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनायें।



यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानों की लड़ाई हमेशा से लड़ती आ रही है। नौजवानों और व्यापारियों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी में यूपी नम्बर वन है।


उद्धव ठाकरे ने गवर्नर बीएस कोश्यारी को बताया 'Amazon पार्सल', केंद्र से कहा - इस 'सैंपल' को वापस ले लो 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने जो विकास कार्य किये थे उनको भाजपा ने बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार 6 वर्ष में कोई काम नहीं किया है। वह केवल समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। चुनावों में साजिश और षड्यंत्र कर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। विकास कार्यों के सवाल पर भाजपा गोबर की बात करने लगती है।


खाली बैठकर क्या करंगे...हमारा काम ही चुनाव लड़ना है: 2024 में कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश का जवाब 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। जनता परेशान है। अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। यादव ने कहा कि मैनपुरी का विकास नेताजी ने किया है। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाएगी। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।