मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मप्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन: यात्रा के 3 महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं - सामाजिक भेदभाव की समाप्ति, आर्थिक असुरक्षा को खत्म करना और राजनीतिक केंद्रीकरण का अंत- राहुल गांधी

खरगोन: Bharat Jodo Yatra Day 79 : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज, शुक्रवार सुबह की शुरुआत मध्य प्रदेश के खेरदा से हुई। 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज (24 नवंबर) को 79वां दिन है। मध्यप्रदेश में…

मप्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन: यात्रा के 3 महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं - सामाजिक भेदभाव की समाप्ति, आर्थिक असुरक्षा को खत्म करना और राजनीतिक केंद्रीकरण का अंत- राहुल गांधी
मप्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन: यात्रा के 3 महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं - सामाजिक भेदभाव की समाप्ति, आर्थिक असुरक्षा को खत्म करना और राजनीतिक केंद्रीकरण का अंत- राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

खरगोन: Bharat Jodo Yatra Day 79 :  कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज, शुक्रवार सुबह की शुरुआत मध्य प्रदेश के खेरदा से हुई। 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज (24 नवंबर) को 79वां दिन है। मध्यप्रदेश में आज यात्रा का तीसरा दिन है। यह 'यात्रा'  अगले 9 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।



कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह अरुण यादव, जीतू पटवारी समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से खरगोन जिले के खेरदा गांव से हुई। 



मॉर्निंग ब्रेक के लिए यात्रा सुबह10 बजे पहले पड़ाव पर भानबरड पहुंची। अब यहां विश्राम करने के बाद शेड्यूल के मुताबिक यात्रा दोपहर करीब 3.30 बजे शुरु होगी जो आज मोटक्का तक जायेगी। मोटक्का में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मोटक्का पहुंचने पर राहुल गांधी शाम को ओंकारेश्वर में दर्शन करेंगे। इसके बाद उनका नर्मदा पूजन का कार्यक्रम है। 



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर  लिखा,“भारत का भविष्य बचाना और उसे संवारना हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है। यही हमारी शिक्षा रही है, और यही हमें दीक्षा मिली है।”


“भारत जोड़ो यात्रा के 3 महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं - सामाजिक भेदभाव की समाप्ति, आर्थिक असुरक्षा को खत्म करना और राजनीतिक केंद्रीकरण का अंत।”



राहुल गांधी ने कहा “महिलाओं का हमारे समाज मे एक विशेष स्थान है, मगर दुःख की बात ये है कि वो भारत के सबसे प्रताड़ित वर्गों में से एक हैं। और कांग्रेस पार्टी का प्रण हमेशा उनके सशक्तिकरण का रहा है, चाहे वह सामाजिक हो, आर्थिक हो, या राजनीतिक। ”



राहुल गांधी ने कहा, “आधी आबादी, पूरा हक़ - इस नारे के साथ कांग्रेस की यह प्राथमिकता रही है कि देश की सभी महिलाओं को उनके नैतिक अधिकार मिलें। ठीक उसी तरह, उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नीति के तहत महिलाओं को 40% सीटों पर चुनाव लड़ने का आरक्षण दिया गया। ऐसे फैसलों से हम महिलाओं के लिए विधानसभा से ले कर लोकसभा तक उनके निश्चित प्रतिनिधित्व की राह बनाना चाहते हैं।” 



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “बैंक एकाउंट में सरकारी सहायता से वो स्वतंत्र और स्वछंद हो सकती हैं और यह हर सरकार की ज़िम्मेदारी भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “यही नीतियां हैं जो महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सहारा दे सकती हैं। और पूरे देश को मज़बूत करने के लिए आधी आबादी का शक्तिशाली होना बहुत ज़रूरी है।”



आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।