मथुरा: मथुरा के महावन तहसील इलाके में एक सूटकेस में 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। ट्रॉली बैग में अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक युवती की अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं | पुलिस आसपास के थानों से पता करवा रही है।
घटना राया थाना क्षेत्र का है। यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड के किनारे ट्रॉली बैग में 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की हत्या किसी और जगह की गयी है और शव को सूटकेस में रखकर रोड के किनारे फेंका गया है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राया ओम हरि बाजपेई पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है|सीओ महावन आलोक सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
फ़िलहाल अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवती के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गयी है। साथ ही युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। युवती ने काले रंग की टी शर्ट और लोअर पहन रखा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है।
CO महावन आलोक सिंह ने बताया कि,''सूनसान इलाके में एक सूटकेस में 25 वर्षीय युवती का शव फेंका गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लड़की की कहीं और हत्या करके और तथ्यों को छिपाने के लिए उसका शव यहां फेंका गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है|