मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मथुरा में बछड़े की निकली धूमधाम से बारात, बैंड-बाजा और बाराती भी हुए शामिल, दुल्‍हन बनीं गाय से धूमधाम हुई शादी

मथुरा: यूपी के मथुरा में अनोखी शादी का आयोजन किया गया। मथुरा में लोगों ने गाय और बैल की बारात निकाली और शादी कराई। इस शादी में सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा किसी सामान्‍य शादी में होता है। बैंड-बाजा, बारात…

मथुरा में बछड़े की निकली धूमधाम से बारात, बैंड-बाजा और बाराती भी हुए शामिल, दुल्‍हन बनीं गाय से धूमधाम हुई शादी
मथुरा में बछड़े की निकली धूमधाम से बारात, बैंड-बाजा और बाराती भी हुए शामिल, दुल्‍हन बनीं गाय से धूमधाम हुई शादी | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: यूपी के मथुरा में अनोखी शादी का आयोजन किया गया। मथुरा में लोगों ने गाय और बैल की बारात निकाली और शादी कराई। इस शादी में सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा किसी सामान्‍य शादी में होता है। बैंड-बाजा, बारात, दहेज सब कुछ बिल्‍कुल वैसा ही था। शादी में दहेज भी दिया गया। साथ ही पंडाल भी सजाया गया।



बछड़े और गाय की इस अनूठी शादी में शामिल लोगों ने सारी रस्‍में और रीति-रिवाज पूरे किए।   सिर पर सेहरा बांधकर बछड़ा शादी को निकला तो साथ-साथ पूरी बारात चली। इस अनोखी शादी को देखने के लिए सड़क पर भीड़ जुट गई। बेसवा गांव निवासी उदयभान सिंह बछड़े की बारात लेकर कस्बा राया के गांव थाना अमरसिंह पहुंचे। यहां गाय और बछड़े का विवाह संपन्न हुआ।




 इसका आयोजन कराने वाले व्यक्ति ने बताया,"गौ माता में 33 करोड़ देवताओं का वास है। हर दिन करें तो भी सभी की पूजा नहीं कर सकते। हमने सोचा कि नंदी बाबा और नंदी मैया का विवाह कर दें जिनमें 33 करोड़ देवताओं का वास है।"




बारात मांट रोड नीमगांव तिराहे से गांव थना अमरसिंह के रहने वाले बच्चू सिंह फौजी के घर पहुंची। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव में गाय और बछड़े की शादी की सभी रस्में कराई गईं। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने भी कन्यादान किया। वधू पक्ष की ओर से बच्चू सिंह ने बताया कि 33 करोड़ देवी-देवता गाय के अंदर वास करते हैं। हम लोग इस धरती पर हैं। नंदी बाबा और मइया की शादी का आयोजन किया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।