हस्तिनापुर/मेरठ: मेरठ के मखदुमपुर में गंगा मेले में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, एक की मौत हो गई। सोमवाद देर रात मखदूमपुर गंगा कार्तिक मेले में दो पक्षों में अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। फायरिंग में गैंगस्टर कौशिंदर और अंकुश नामक युवक लोगों को गोली लगी। घायल गैंगस्टर कौशिंदर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
हस्तिनापुर खादर के मखदूमपुर में गंगा मेला लगा है। देर रात गंगा मेला में दो गुटों के बीच अचानक से फायरिंग होने लगी। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मेला में भगदड़ मच गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गैंगस्टर कौशिंदर और अंकुश नामक युवक को गोली लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार दोनों ओर से करीब 10-12 राउंड फायरिंग हुई है। मृतक गैंगस्टर कौशिंदर पर एक दर्जन से अधिक अपराधी मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। गोली चलते के बाद मेला परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। गोलियों की आवाज सुन पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी।
ग्रामीण मेरठ के SP केशव कुमार ने कहा कि,''हस्तीनापुर में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ था इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। FIR दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है| मृतक पर लूट, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर जैसे 16 मुकदमें पंजीकृत हैं, नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है|