मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पहुंचे पीएम मोदी, घटनास्थल का लिया जायजा, सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की

Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। इस दौरान उन्होंने घटना वाले दिन को लेकर अधिकारियों से…

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पहुंचे पीएम मोदी, घटनास्थल का लिया जायजा, सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की
Morbi Bridge Collapse: मोरबी पहुंचे पीएम मोदी, घटनास्थल का लिया जायजा, सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की | फ़ोटो: TVL News

Morbi Bridge Collapse: प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। इस दौरान उन्होंने घटना वाले दिन को लेकर अधिकारियों से बात भी की| रविवार, 30 अक्टूबर की शाम मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी| हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है। कुछ लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं|



मोरबी ब्रिज' घटना स्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  सिविल अस्पताल में मोरबी पुल दुर्घटना में हुए घायलों से मुलाकात की।  प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी पुल दुर्घटना में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।



इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी में SP कार्यालय पहुंचे। मोरबी में पुल गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।



गुजरात के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा,''घटना के दिन से मुख्यमंत्री भी वहीं मौजूद हैं और सारी व्यवस्था संभाले हुए हैं। अभी तक 135 लोगों की मृत्यु हुई है। अभी भी दो लोग लापता हैं जिनकी खोज जारी है। लोगों को सांत्वना देने के लिए प्रधानमंत्री भी आज दोपहर तक मोरबी पहुंचेंगे|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।