मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bhiwandi Building Collapse Incident: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

भिवंडी/मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग मलबे में धंसे हुए हैं| भिवंडी शहर में इम…

Bhiwandi Building Collapse Incident: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
Bhiwandi Building Collapse Incident: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी | फ़ोटो: TVL News

भिवंडी/मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग मलबे में धंसे हुए हैं| भिवंडी शहर में इमारत ढहने से मलबे में फंसे लोगों का NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) द्वारा बचाव अभियान जारी।इस घटना में अब तक 10 लोगों की जान चली गई है।




घटनास्‍थल पर बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ (National Disaster Response Force)  की टीम के अनुसार अब तक मलबे में फंसे 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि कम से कम 20-25 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।




ठाणे जिले में भिवंडी के पटेल कम्पाउंड इलाके में सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई| इमारत में रहने वाले काफी लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है|स्थानीय लोगों के अनुसार साल 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा ढह गया|




बताया जा रहा है कि गिरने वाले इस तीन मंजिला मकान के हिस्से के 21 फ्लैट में काफी लोग गहरी नींद में सो रहे थे| अचानक रात 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में कोहराम मच गया|स्थानीय नागरिक और मनपा की टीम राहत और बचाव का काम कर रहे हैं|




 भिवंडी में इमारत ढहने पर ट्वीट के जरिये शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हुए लिखा कि,''महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में इमारत गिरने की घटना में जानमाल का नुकसान काफी दुखद है। दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र भिवंडी में इमारत ढहने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने से दुखी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्‍थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।   








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।