मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई में ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित, ट्रेनों की आवाजाही भी ठप

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को अचानक से पॉवर कट की समस्या खड़ी हो गई है|महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है।बृहन्मुंबई इलेक्ट्रि…

मुंबई में ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित, ट्रेनों की आवाजाही भी ठप
मुंबई में ग्रिड फेल होने से बिजली आपूर्ति बाधित, ट्रेनों की आवाजाही भी ठप | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार को अचानक से पॉवर कट की समस्या खड़ी हो गई है|महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है।बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।



TATA की आने वाली इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण मुंबई में इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित हो गई है।मुंबई में बिजली गुल होने को लेकर टाटा पावर की तरफ से बयान जारी किया गया है। टाटा पावर ने कहा है, 'सुबह 10.10 बजे से एमएसईटीसीएल के कलावा, खारगर में एक सबस्टेशन पर ट्रिपिंग हो रही थी, इस कारण मुंबई ट्रांसमिशन सिस्टम की आवृत्ति में भारी गिरावट हुई। जो पावर सप्लाई बाधित होने का कारण बनी। 3 हाइड्रो इकाइयों और ट्रॉम्बे इकाइयों से आपूर्ति लाने के लिए बहाली का कार्य प्रगति पर है।'


मुंबई में ग्रिड फेल होने से बिजली जाने से मुंबई उपनगरीय ट्रेनों की आवाजाही रूक गई है। मुंबई सेंट्रल स्टेशन में एक यात्री ने बताया,"मैं ऑफिस के लिए जा रहा था लेकिन अभी घोषणा हुई कि बिजली की दिक्कत है इसलिए ट्रेन नहीं चलेगी। मैं यहां पिछले 1 घंटे से हूं।"




मुंबई क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की विफलता के कारण, निवासियों से अनुरोध है कि आपात स्थिति के मामले में 022-22694727, 022-226947725 और 022-22704403 पर कॉल करें: बृहन्मुंबई नगर निगम



मुंबई प्रणाली को बिजली की आपूर्ति के लिए लाइनों और ट्रांसफार्मर पर कई ट्रिपिंग है। बताया गया है कि शहर में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू किया जा रहा है।  




मुंबई में बिजली गुल होने को लेकर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है, 'कलवा-पद्घे बिजलीघर के सर्किट 2 में एक तकनीकी गड़बड़ के कारण, ठाणे और मुंबई के बीच के क्षेत्र बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। हमारा स्टाफ इस पर काम कर रहा है और एक घंटे या 45 मिनट में बिजली बहाल हो जाएगी।'



बिजली की आपूर्ति बाधित होने से मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा बाधित हुई है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है। बिजली नहीं होने के कारण लोकल ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई हैं। लोग लोकल ट्रेनों से उतर पर पैदल ही अपने गंतव्य स्थानों की तरफ बढ़ रहे हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया है कि ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि कब तक बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो पाएगी। बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह 10 बजे से ही बिजली गुल है।



बिजली गुल होने से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पर यात्री फंस गए हैं। एक यात्री ने बताया कि वह सुबह 10 बजे यहां पर फंसा हुआ है। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा कि हमें इस बात की कोई खबर नहीं है कि हमें यहां कब तक इंतजार करना होगा। पावर ग्रिड फेल होने के कारण इन यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लोकल ट्रेनों में हजारों यात्री जहां तहां फंस गए हैं।



मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में ग्रिड फेल होने को लेकर राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत और बीएमसी कमिश्नर से बात की और जल्द से जल्द इसे ठीक करने के निर्देश दिए: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय




हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें को फिर से शुरू किया,लेकिन CSMT-कल्याण,CSMT-कर्जत के बीच ट्रेने को फिर से शुरू करने की कोशिश हो रही।मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को हमने पुनर्निर्धारित किया है,आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर विनियमित किया है:CPRO,मध्य रेलवे






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।