मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फडणवीस से मुलाकात पर राउत ने दी सफाई, बोले-हम दुश्मन नहीं, सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है| उन्होंने कहा कि,' फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं| वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम…

फडणवीस से मुलाकात पर राउत ने दी सफाई, बोले-हम दुश्मन नहीं, सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था
फडणवीस से मुलाकात पर राउत ने दी सफाई, बोले-हम दुश्मन नहीं, सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने सफाई दी है| उन्होंने कहा कि,' फडणवीस से मिलना कोई अपराध नहीं| वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं| संजय राउत ने अपनी मुलाकात को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि वह सामना में इंटरव्यू के लिए देवेंद्र फडणवीस से मिले थे| वहीं बीजेपी ने भी राजनीति से परे मुलाकात बताया है|



रविवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,' मैं कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कल देवेंद्र फड़नवीस से मिला। वह पूर्व सीएम हैं। इसके अलावा, वह महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और भाजपा के बिहार पोल प्रभारी हैं। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं। सीएम को हमारी बैठक के बारे में पता था|




देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत के बीच मुंबई के पांच सितारा होटल में मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच दोपहर डेढ़ बजे से लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक बातचीत हुई। दोनों ने साथ-साथ लंच भी किया। शिवसेना-भाजपा के नेताओं को इस मुलाकात की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।



गौरतलब है कि राउत पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बंटवारे के फार्मूले को लेकर भाजपा विरोधी रुख के लिए सुर्खियों में थे। महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं है। 




उन्होंने ट्वीट किया, राउत ने (शिवसेना के मुखपत्र) सामना के लिए फडणवीस का साक्षात्कार लेने की इच्छा व्यक्त की थी और इसी बारे में चर्चा करने के लिए यह मुलाकात हुई थी। प्रवक्ता ने कहा, फडणवीस ने राउत से कहा है कि वह बिहार में चुनाव प्रचार करके लौटने के बाद उन्हें साक्षात्कार देंगे। इस भेंट का कोई राजनीतिक संदर्भ नहीं है।



बता दें कि साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार बनाने में संजय राउत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चूंकि संजय राउत शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में देवेंद्र फडणवीस पर लगातार निशाना साधते रहे हैं, इसलिए फडणवीस से राउत की मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।