मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुंबई: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं का मोदी सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और पेट्रोल -डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर मुंबई में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना ने शुक्रवार को पेट्रोल…

मुंबई: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं का मोदी सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन
मुंबई: रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं का मोदी सरकार खिलाफ विरोध प्रदर्शन | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और पेट्रोल -डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर मुंबई में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया|




ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आज शिवसेना ने मुम्बई में अलग-अलग जगहों पर मोर्चा निकाला|



बता दें कि शुक्रवार यानी 5 फरवरी, 2021 को फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है| पेट्रोल-डीजल दोनों के ही दामों में शुक्रवार को 30-30 पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम अब तक अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है| दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपए प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है|दिल्ली में डीजल के दाम 30 पैसे बढ़कर 77.13 रुपए प्रति लीटर हो गया है|



मुंबई में भी डीजल अपने अबतक के सबसे महंगे स्तर पर बिक रहा है| यहां पर पेट्रोल 93.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है| चेन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82.33 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| हैदराबाद में पेट्रोल 90.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल 84.14 रुपए प्रति लीटर तक बिक रहा है| कोलकाता में पेट्रोल 88.30 रुपए और डीजल 80.71 रुपए प्रति लीटर है|





बता दें कि 1 जनवरी से अबतक पेट्रोल जहां 3.24 रुपए महंगा हुआ है, वहीं डीजल के दाम 3.26 रुपए बढ़ाए जा चुके हैं|





बता दें कि,''सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में गुरुवार को फिर बढ़ोतरी की। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा हुआ है। अब यहां इसका दाम 719 रुपये हो गया।




इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंंगे| एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं| इसके लिए दिल्ली में 719 रुपये प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपये प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।