मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडे और शिल्पी राज का नया सॉन्ग 'पहिला पसंद बाड़ा', दीया मुखर्जी का दिखा खास अंदाज

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर नवरत्न पांडे का नया सॉन्ग 'पहिला पसंद बाड़ा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियाल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शक…

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडे और शिल्पी राज का नया सॉन्ग 'पहिला पसंद बाड़ा', दीया मुखर्जी का दिखा खास अंदाज
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ नवरत्न पांडे और शिल्पी राज का नया सॉन्ग 'पहिला पसंद बाड़ा', दीया मुखर्जी का दिखा खास अंदाज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर नवरत्न पांडे का नया सॉन्ग  'पहिला पसंद बाड़ा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियाल यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस गाने को नवरत्न पांडे और दीया मुखर्जी पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में दीया मुखर्जी ने ट्रेडीशनल आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक पहना है, जिसमें वे कमाल की ग्लैमरस नजर आ रहे हैं। गाने में नवरत्न पांडे और दीया एक दूसरे को कंप्लीमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को अब तक सैकड़ो की तादाद में व्यूज मिल चुके हैं।



इस गाने में नवरत्न पांडे कहते हैं कि जब से तू जिंदगी में आईलो ए जान हो, बन गई बाड़ू दिलवा की मेहमान हो... इस पर दीया मुख़र्जी कहती हैं कि हुस्न खो तू धरले जुबान बाड़ा हो...सच जान बाड़ा हो धड़कन बाड़ा हो...जानू तू ही तो पहिला पसंद बाड़ा हो...।


गाने में नवरत्न पांडे अपनी प्रेमिका दीया मुखर्जी को जान कहकर और दिल की मेहमान कहकर पुकार रहे हैं। वहीं दि??ा भी अपने प्रेमी नवरत्न को प्यार भरे अंदाज में कहती है कि सच में जान कतुम ही धड़कन हो तुम ही मेरी पहली पसंद हो।


नवरत्न पांडे ने इस गाने को लेकर कहा है कि यह गाना एक प्रेमी और प्रेमिका की भावनाओं को दर्शाता है। वह किस तरह एक दूसरे को प्यार करते हैं और एक दूसरे को किस तरह देखते हैं। यही इस गाने में बताया गया है। जब कोई व्यक्ति प्यार में पड़ता है, तो वह हर चीज भूल जाता है और अपनी प्रेमिका को अपनी दिल की धड़कन बना लेता है।


इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा है कि जब यह गाना मुझे गीतकार द्वारा बताया गया, तो मैं इसे गाने के लिए झट से हाँ कर दी, क्योंकि गाने के बोल बहुत ही प्यारे हैं जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं जनता जनार्दन से अपील करती हूं की जिस तरह अपने मेरे सभी गानों को प्यार दिया है, वैसे ही इस गाने को भी अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे।




वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज 'पहिला पसंद बाड़ा' सॉन्ग को नवरत्न पांडे और शिल्पी राज ने गया है। इस गाने में दीया मुखर्जी और नवरत्न पांडे ने परफॉर्म किया है, वही इस गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है। इसका संगीत विक्की वाक्स ने दिया है। गाने के निर्देशन की कमान आशीष सत्यार्थी ने संभाली है, वहीं इस गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीओपी संतोष यादव और नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मोर्य, एडिटर प्रवीण यादव, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। गाने के फुल म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।