नवसारी: गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया| यहाँ बस और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहा घटना फॉरच्यूनर गाड़ी के चालक के नियंत्रण खोने के कारण हुई।
हादसे में बस चालक की मौत हो गई| वही कार में सवार नौ लोगों में से आठ की मौत हो गई| जबकि बस में सवार 29 लोग घायल हो गए| जिसमे से गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया|
दुर्घटना अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर वेसमा गांव के पास हुई, जब फॉर्च्यूनर विपरीत दिशा से आ रही थी| एसयूवी में यात्रा करने वाले गुजरात के अंकलेश्वर के निवासी थे, और वे वलसाड से अपने गृहनगर वापस जा रहे थे|
नवसारी के डिप्टी एसपी वीएन पटेल ने बताया,''घटना आज सुबह अहमदाबाद-मुंबई हाईवे के पास घटी। हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक गंभीर है जिसे सूरत रेफर किया गया है|
नवसारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि घटना में 9 लोगों की मृत्यु और 29 लोग घायल हुए हैं जो स्थिर हैं। ये घटना फॉर्च्यूनर गाड़ी के ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ है|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवसारी की एक सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने नवसारी सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह धनराशि दिये जाने की भी घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक एक ट्वीट में कहा गया हैः
नवसारी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि से व्यथित हूं। शोक-संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनायें। आशा है कि घायल शीर्घ स्वस्थ हो जायेंगे। प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दी जायेगी। जो घायल हुये हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये प्रदान किये जायेंगेः प्रधानमंत्री मोदी।”